फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Municipal administration launched special campaign to protect against communicable diseases

संचारी रोग से बचाव के लिए पालिका प्रशासन ने चलाया विशेष अभियान

Wed, 10 Mar 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Municipal administration launched special campaign to protect against communicable diseases
मऊ। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत संचारी रोग से बचाव के लिए नगरपालिका प्रशासन की तरफ से विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहतनगर के प्रत्येक नालियों की सफाई कर मैलेथियान, ब्लीचिंग, मच्छर मार दवाओं का छिड़काव किया गया। साथ ही नगरपालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ने विकास कार्यो का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ने कहा कि 31 मार्च तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत पालिका द्वारा लोगों को संचारी रोग डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार और करोना आदि के बारे में जागरुक करने के साथ ही जल जमाव वाले स्थानों, नालियों की सफाई कर दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। उन्होंने अवाम को प्रेरणा देते हुए कहा कि हमें सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। क्योंकि गंदगी से संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बनी रहती है। जिसके लिए नगर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान तिदया जा रहा है। स्वस्थ्य व्यक्ति ही समाज के निर्माण में अपना उत्तम योगदान दे सकता है। इस लिए भी हमें सफाई पर विशेष रूप से ध्यान रखने की अति आवश्यकता है। पालिका द्वारा कूड़ा उठा लिए जाने के बाद दुबारा कूड़ा बाहर न निकालें। क्योंकि इससे पहले की जा चुकी सफाई पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इस अवसर परप्रवीण कृष्ण अग्रवाल, सतीश वर्मा, नुपुर अग्रवाल, अरशद बशर, विनोद मौर्या, राहुल उपाध्याय, अरविंद मौर्या, अंकित मौर्या, सीता देवी, फूलमती देवी, बेबी सिंह, निशा देवी, आशा देवी, राकेश, कलीम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed