फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mumbee, dillee root kee trenen huee phul, veting tak ka nahin mil raha tikat

मुंबई, दिल्ली रूट की ट्रेनें हुई फुल, वेटिंग तक का नहीं मिल रहा टिकट

Fri, 27 May 2022 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
mumbee, dillee root kee trenen huee phul, veting tak ka nahin mil raha tikat
रेलवे स्टेशन पर आरक्षण खिड़की के बाहर टिकट के लिए लगी लंबी कतार।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। गर्मियों की छुट्टी होते ही महानगरों की तरफ जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ उमड़ी है। ट्रेनों में कन्फर्म टिकट तो दूर वेटिंग मिलना मुश्किल है। सबसे ज्यादा यात्रियों की भीड़ मुंबई, दिल्ली को जानी वाली ट्रेनों में है। इन रूटों की ट्रेनों में एसी-स्लीपर से लेकर जनरल कोचों में भी यात्रियों की भीड़ का दबाव है। संक्रमण के बाद से पहली बार ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ का ग्राफ बढ़ा हुआ दिख रहा है। हालात यह है कि इन दिनों मऊ जंक्शन से गुजरने वाली हर ट्रेनों के जनरल ही नहीं एसी-स्लीपर बोगियों में जगह मिलना मुश्किल है। डीसीआई अखिलेश सिंह ने बताया कि जंक्शन से महज कुछ दिन पहले जहां प्रतिदिन यात्रियों की आवाजाही करीब 10 से 12 हजार थी, अब यह संख्या 17 से 18 हजार तक पहुंच चुकी है। वर्तमान में हर ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। अगर ट्रेनों की स्थिति देखे तो जयनगर से अमृतसर जानी वाली सरयु यमुना एक्सप्रेस में 340 वेटिंग, छपरा-सूरत एक्सप्रेस में 320 वेटिंग जबकि गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में 250 तक वेटिंग है। वहीं मुंबई रूट को जानी वाली दादर, गोदान एक्सप्रेस जबकि दिल्ली को जानी वाली लिच्छवी एक्सप्रेस, अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस में नो रूम की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed