फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mukhtar Ansari appears before VC in Ram Singh Maurya murder case

राम सिंह मौर्या हत्याकांड मामले में मुख्तार अंसारी की वीसी से हुई पेशी

Thu, 03 Nov 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Mukhtar Ansari appears before VC in Ram Singh Maurya murder case
मऊ। राम सिंह मौर्या और सिपाही सतीश की हत्या के मामले में बांदा जेल में निरुद्ध पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की पेशी बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुयी। विशेष न्यायाधीश एमपी एवं एमएलए कोर्ट दिनेश कुमार चौरसिया ने मामले में बहस के लिए 9 नवंबर की तिथि तय की। मामला दक्षिणटोला थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार वादी मुकदमा अशोक कुमार सिंह की तहरीर पर पांच नामजद और कुछ अज्ञात हत्यारोपियों के विरुद्ध दक्षिण टोला थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। इसमें मुख्तार अंसारी सहित पांच लोगों को नामजद किया गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि 19 मार्च 2010 को अजय प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की हत्या के मामले के गवाह राम सिंह मौर्य और उनकी सुरक्षा में लगे सिपाही सतीश की तत्कालीन एआरटीओ कार्यालय के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में दोनों पक्षों की गवाही पूर्ण हो चुकी है। पत्रावली में बहस होना शेष है। विशेष न्यायाधीश एमपी एवं एमएलए ने मामले में बहस के लिए 9 नवंबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed