फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mukhtar Ansari appeared before VC

मुख्तार अंसारी की वीसी से हुई पेशी

Thu, 20 Oct 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Mukhtar Ansari appeared before VC
मऊ। राम सिंह मौर्या और सिपाही सतीश की हत्या तथा विधायक निधि के मामले में पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की पेशी बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई। पहले मामले में विशेष न्यायाधीश एमपी/ एमएलए कोर्ट दिनेश कुमार चौरसिया तथा दूसरे मामले में एसीजेएम एमपी/एमएलए श्वेता चौधरी ने दो नवंबर की तारीख तय की। पहला मामला दक्षिणटोला थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार, वादी मुकदमा अशोक कुमार सिंह की तहरीर पर दक्षिण टोला थाने में मुख्तार अंसारी सहित पांच नामजद और कुछ अज्ञात हत्यारोपिय़ो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि 19 मार्च 2010 को अजय प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की हत्या के मामले के गवाह राम सिंह मौर्य और उनकी सुरक्षा में लगे सिपाही सतीश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में दोनों पक्षों की गवाही पूर्ण हो चुकी है। पत्रावली मे बहस होना है। जिस पर जज ने दो नवंबर की तिथि नियत की वहीं, सरायलखंसी थाना क्षेत्र के विधायक निधि गबन के मामले में भी सुनवाई वीसी से हुई। वादी मुकदमा निरीक्षक रामसिंह कोर्ट मे जिरह के लिए उपस्थित नहीं हुए। जिस पर जज ने दो नवंबर की तिथि तय की। मामले में अभियोजन की ओर से एपीओ रविंद्र यादव ने पैरवी किया। अभियोजन के अनुसार, विधायक निधि के गबन के मामले में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक राम सिंह की तहरीर पर सरायलखंसी थाने मे एफआईआर दर्ज हुई। मामले मे मुख्तार अंसारी, आनंद, बैजनाथ यादव और संजय सागर को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed