फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mukhtar Ansari appeared before VC

मुख्तार अंसारी की वीसी से हुई पेशी

Thu, 18 Aug 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar Ansari appeared before VC
मऊ। विधायक निधि के गबन के मामले मे बांदा जेल मे बंद मुख्तार अंसारी की पेशी बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई। मामले में बहस पूरी हो गई है। अब इसमें 25 अगस्त तक आदेश्र आएगा। एसीजेएम/एमपी एमएलए कोर्ट श्वेता चौधरी ने मामले में मुख्तार अंसारी के विरुद्ध आरोप पर बहस के बाद आदेश के लिए तिथि नियत की थी। लेकिन आरोपी संजय सागर की ओर से प्रार्थना पत्र देकर आरोप पर बहस करने का अनुरोध किया था। बहस के बाद एसीजेएम ने पत्रावली आदेश के लिए सुरक्षित कर लिया और पत्रावली में 25 अगस्त की तिथि नियत की। मामला सरायलखंसी थाना क्षेत्र का है। मुकदमे में मुख्तार अंसारी, आनंद, बैजनाथ यादव और संजय सागर को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित कर दिया है। आरोप तय होना है। मुख्तार अंसारी की ओर से उनके अधिवक्ता दारोगा सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर उन्हें आरोप से मुक्त करने की मांग की थी। जबकि अभियोजन की ओर से एपीओ रविंद्र यादव ने कहा कि मामले में आरोपियों पर मुकदमा चलाए जाने का पर्याप्त साक्ष्य पत्रावली में मौजूद हैं। सुनवाई के बाद एसीजेएम के लिए पत्रावली में आदेश के लिए 18 अगस्त की तिथि तय की थी। लेकिन बृहस्पतिवार को एक आरोपी संजय सागर की ओर प्रार्थना पत्र देकर आरोप पर बहस का अनुरोध किया गया था। जिस पर बहस के बाद 25 अगस्त की तिथि तय की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed