फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   MPs Ravi Kishan and Manoj Tiwari took out a road show in support of BJP candidate.

Mau News: सांसद रवि किशन और मनोज तिवारी ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में निकाला रोड शो

Mon, 04 Sep 2023 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
MPs Ravi Kishan and Manoj Tiwari took out a road show in support of BJP candidate.
विधानसभा के उपचुनाव को लेकर रविवार को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में भोजपुरी फिल्मस्टार तथा भाजपा के सांसद रवि किशन और सांसद मनोज तिवारी ने रोड शो किया। इस दौरान लोग फिल्म स्टार की झलक पाने के लिए लोग बेताब नजर आए। इस दौरान वाराणसी गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन ठप होने से आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

रोड शो बापू इंटर कॉलेज से निकलकर कोपागंज थाना कसारा मोड़, भातकोल होते हुए धवरियासाथ, कुर्थीजाफरपुर कोइरियापर, नदवासराय होते हुए घोसी के लिए निकल गया। कोपागंज कसारा मोड़ पहुंचते ही समर्थक जिंदाबाद के नारे लगाते हुए रवि किशन और मनोज तिवारी की एक झलक पाने के लिए बेताब थे।
विज्ञापन

इस दौरान वाराणसी गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन ठप होने से आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। भींड़ को संबोधित करते हुए दोनों भोजपुरी कलाकारों ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा प्रत्याशी को वोट देकर जिताएं। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ तथा छतों पर महिलाओं सहित तमाम लोग रोड शो देखने के लिए जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed