{"_id":"608d85d18ebc3e246c55e952","slug":"mp-ghosi-came-forward-to-set-up-an-oxygen-plant-sought-land-from-the-administration-mau-news-vns587603815","type":"story","status":"publish","title_hn":"आक्सीजन प्लांट लगाने को आगे आए सांसद घोसी, प्रशासन से मांगी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आक्सीजन प्लांट लगाने को आगे आए सांसद घोसी, प्रशासन से मांगी जमीन
विज्ञापन
मऊ। घोसी सांसद अतुल कुमार सिंह (अतुल राय) ने कोविड मरीजों को नि:शुल्क आक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए आगे आए हैं। जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए सरकारी जमीन मुहैया कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। पत्र में सांसद ने अपने निजी खर्च पर आक्सीजन प्लांट लगाने की बात कही है।
सांसद ने पत्र में लिखा है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के दूसरे म्यूटेंट के कहर से प्रतिदिन हजारों मौतें हो रही हैं। सरकार का लगातार प्रयास है कि लोगों को उचित उपचार जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाए। इसी क्रम में अपने निजी प्रयास से घोसी लोकसभा में टेलीमेडिसिन की सुविधा शुरू की गई है। जिसमे 10 डॉक्टरों का पैनल है और इन पैनल के डॉक्टर के परामर्श के बाद आर्थिक रूप से कमजोर लोगो में निशुल्क दवाइयां भी वितरित की जा रही है। पैरमेडिकल टीम के सदस्यों के द्वारा उनके घर जा कर मुफ़्त में दवा उपलब्ध कराया जा रहा है साथ ही ऑक्सीजन पल्स मीटर से ऑक्सीजन लेवल और इंफ़्रा रेड थर्मामीटर द्वारा तापमान का मापन किया जा रहा है। टेली मेडिसिन सर्विस में गुंज एक गुहार के वालेंटियर्स भी सहयोग कर रहे हैं। मीडिया के माध्यम से सूचनाएं मिल रही हैं कि घोसी लोकसभा क्षेत्र में ऑक्सीजन की कमी बनी हुई है। मऊ जिले में हमें जमीन मुहैया कराया जाए। जिस पर अपने निजी खर्च से वहां पर ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण करा सकूं। मऊ जिले के साथ-साथ अन्य निकटवर्ती जिलों को भी नि:शुल्क सरकार के निर्देशानुसार ऑक्सीजन की निर्बाध सप्लाई किया जा सके। भविष्य में भी अगर कोई संकट राष्ट्रीय त्रासदी के रूप में आती है तो इस ऑक्सीजन प्लांट से निशुल्क सप्लाई दी जाएगी।