{"_id":"dfe36465e4312279ec19eed8d8846fed","slug":"mp-at-a-press-conference-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में सपाई अपराध को दे रहे बढ़ावा ः सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में सपाई अपराध को दे रहे बढ़ावा ः सांसद
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Tue, 24 Nov 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी लोकसभा क्षेत्र सांसद हरिनरायण राजभर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। हर जगह सपा कार्यकर्ताओं की गुंडई और दबंगई देखी जा रही है। सपा कार्यकर्ता खुद अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं।
प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर मंडल मुख्यालय पर बीजेपी कार्यकर्ता 25 नवंबर से एक दिसंबर तक धरना प्रदर्शन करेंगे। बुधवार को सैकड़ों कार्यकर्ता जिले से आजमगढ़ मंडल मुख्यालय के लिए धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। मंगलवार को वह एक प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
कहा कि बिहार चुनाव में पार्टी की हार जाति एवं भाषा के आधार पर हुई है। पार्टी इससे हतोत्साहित नहीं है। पार्टी में समीक्षा हो रही है। प्रदेश में 2017 के चुनाव को लेकर अभी से मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
किसी भी कीमत पर पार्टी प्रदेश में अपनी वापसी करेगी। कहा कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं भ्रष्टाचार को लेकर पार्टी कार्यकर्ता अब चुप नहीं बैठेंगे वह सड़क पर उतरकर सपा सरकार को जवाब देंगे।
कहा कि हर जिलों में सपा के इशारे पर प्रशासन भेदभाव तरीके से कार्य कर रहा है। जिलाध्यक्ष विजयनरायन शर्मा ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश भर में मंडल एवं अत्यधिक प्रभावित जिलों में धरना प्रदर्शन का कार्य प्रस्तावित है।
पार्टी के कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में आजमगढ़ पहुंचेंगे और सपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब देंगे। भाजपा नेता योगेंद्रनाथ राय ने कहा कि विपक्षी दल बेवजह महंगाई को मुद्दा बनाकर पार्टी को बदनाम कर रहे हैं जब कि हकीकत में महंगाई कम हो रही है।