फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mourning the demise of former District Panchayat President Ram Bhavan

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम भवन के निधन से शोक

Fri, 14 May 2021 09:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
Mourning the demise of former District Panchayat President Ram Bhavan
मऊ। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और सपा नेता रामभवन राम के निधन से जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। उनका उपचार गोरखपुर के एक अस्पताल में चल रहा था। जहां उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस लि। रामभवन के निधन की जानकारी होते ही सपा कार्यकर्ताओं के साथ कई राजनीतिक दलों के नेताओं और समाजसेवी उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किए।
विज्ञापन

घोसी तहसील क्षेत्र के कटाई चंवर गांव निवासी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामभवन राम पूर्व विधायक सुधाकर सिंह के साथ छात्र राजनीति से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। वर्ष 2000 में सपा की तरफ से जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। इसके बाद सपा ने वर्ष 2006 में बलिया जिले के रसड़ा विधान सभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया, लेकन वो कुछ वोटों से हार गए। क्षेत्र के लोगों को शिक्षित करने के लिए उन्होंने एक विद्यालय की स्थापना कराई है। बीते कुछ दिनों से वे अस्वस्थ चल रहे थे। परिवार के लोग उन्हें उपचार के लिए गोरखपुर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराए। शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक सुधाकर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र उर्फ साधू यादव, निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सुजीत कुमार सिंह, खुर्शीद अहमद, लालचंद यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed