फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Motivated not to use plastic

प्लास्टिक का प्रयोग न करने को किया प्रेरित

Sun, 09 Feb 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Motivated not to use plastic
पिपरीडीह/ सूरजपुर । केशव माधव बैजनाथ पीजी कॉलेज चकविलायत दरगाह की ओर से प्राथमिक विद्यालय दरगाह भाग एक के प्रांगण मे शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्राध्यापक रविकांत पाण्डेय ने मां सरस्वती जी एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पार्चन से किया। डा.इन्द्रसेन वर्मा ने कहा कि युवाओं को समाज के कमजोर वर्गों की मदद करते हुए ग्रामीण जीवन के निर्माण मे पूरे मनोयोग कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन

प्राचार्य डा. अखिलेश कुमार तिवारी ने कहा कि सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान है। इस मौके पर वेदप्रकाश उपाध्यायउषा यादव ,अंशिका गुप्ता, सुनीता, अन्नू, हर्षिता, सृजल, दीपशिखा, गुंजन, पुष्पा, पूजा आदि स्ववयंसेवकों ने ऐतिहासिक स्थल मीरा शाह की मजार के प्रांगण व वहां जाने वाले चकमार्ग की साफ सफाई किया।कार्यक्रम अधिकारी डा. रमेशचंद्र मिश्र ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका गीता गुप्ता व संचालन रमेश चंद्र मिश्र ने किया।
विज्ञापन

उधर परदहां ब्लाक क्षेत्र के ताजोपुर स्थित धर्मशीला गर्ल्स डिग्री कालेज में एनएसएस शिविर के चौथे दिन छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर की सांफ सफाई किया। छात्रों ने रैली निकाल कर प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक कर कैरी बैग इस्तेमाल करने की अपील की। छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय से सब चले सब बढे़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करे, मानव-मानव एक समान का नारा लगाते हुए बढुआगोदाम, महलीपुर,गोंटवा आदि मे स्वच्छता के प्रति जागरुक ता का संदेश दिया। प्राचार्य दीपक सिंह ने दूसरे स्तर में डोर टू डोर जागरूकता अभियान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, नशा खोरी के स्वास्थ्य व समाज पर पडने वाले कुप्रभाव तथा स्वच्छता अभियान चला कर जागरूक करने की छात्राओं को शपथ दिलाई।इस मौके पंकज तिवारी, सुनिता शर्मा, नीधी पांडेय, सीमा सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed