फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Most frustrated

ज्यादातर फरियादियों को मिली मायूसी

Wed, 20 Jun 2018 12:40 AM IST
mau
mau Updated Wed, 20 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
Most frustrated
मधुबन तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर लोगों की समस्याएं सुनते डीएम प्रकाश बिंदु। - फोटो : mau
 तहसील में मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नाली, खड़ंजा, पोखरियों पर अतिक्रमण, चकमार्ग की पैमाइश, प्रधानमंत्री आवास, राशनकार्ड आदि से संबंधित दो सौ से अधिक आवेदन आए। जिसमें पांच मामलों का निस्तारण किया जा सका। जिलाधिकारी ने कहा            कि अधिकारी फरियादियों की शिकायतों पर ध्यान दें ताकि उन्हें न्याय मिल सके।
विज्ञापन


   समाधान दिवस में आए मामलों में ग्रामसभा केशोपुर सुल्तानीपुर निवासी अवधेश शर्मा ने आवेदन देकर मजदूरी दिलाने की मांग की। अवधेश के मुताबिक वर्ष 2016-17 में उसे प्रधानमंत्री आवास मिला था। आवास बनकर तैयार हो गया। जिसमें 15 हजार रुपये मजदूरी मिलनी थी लेकिन ग्रामप्रधान और सेक्रेटरी ने मिलकर केवल 4900 रुपये दिए शेष पैसा देने में आनाकानी की जा रही है। उसरी गांव निवासी सरोज पांडेय ने कटघरा शंकर के अभय नारायन गोस्वामी पर अपने अर्धविक्षिप्त पति से बहला फुसलाकर पूरी जमीन लिखवा लेने और उसे वापस दिलाने के लिए आवेदन दिया। सरोज के दो बच्चे हैं। इसी तरह दरियाबाद निवासी फूलचंद ने गांव के ही लालजी, विष्णुदेव, रामधारी आदि पर खलिहान कब्जा करने का आरोप लगाते हुए उसे खाली कराने का आवेदन दिया। लक्ष्मीपुर निवासी आशीष यादव ने गांव के ही प्रभुनाथ, श्यामबिहारी, कल्लन, लल्लन आदि पर गांव में ही लकड़ी का कोयला बनाने उसे उठ रहे धुएं से निजात की मांग करते हुए उसे दूसरी जगह स्थापित कराने को कहा। गोरख सिंह ने सुग्गीचौरी से मधुबन आने वाली सड़क को पिच करने की मांग की। दो किलोमीटर सड़िक बिना पीचिंग के छोड़ दिया गया है। शककरपुर गांव के शिवबदन सिंह ने गांव में सुभाष व बीरबल के घर से तूफानी के घर तक पुरानी सिंचाई विभाग की बनाई गई नाली पर नाले का निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया। संपूर्ण समाधान दिवस में दो सौ से अधिक आवेदन आए। जिसमें पांच मामले का निस्तारण किया जा सका। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह,बीडीओ मनोज वर्मा,सुवेदिता सिंह,मनोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


उधर, सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के लाड़नपुर निवासी चंद्रकांत  त्रिपाठी ने शिकायती पत्र दिया। शिकायती पत्र में लिखा है कि पड़ोस के एक व्यक्ति द्वारा जनरेटर चलाने से ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए।  वलीदपुर :  मुहम्मदाबाद गोहना तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी सुरेंद्र नाथ मिश्रा और मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने शिकायतें सुनी। कतवारू पुत्र खेलावन और ओटनी निवासी अमरनाथ पुत्र दलसिंगार के कुछ लोगों द्वारा खड़ंजा बनाने में अवरोध पैदा किए जाने की शिकायत पर एसडीएम ने जांच का निर्देश दिया। इससे पहले सीडीओ ने शिकायतकर्ताओं की उपस्थिति पंजिका और पड़े विभिन्न मामलों का अवलोकन किया और मामले के निस्तारण  कानर्देश दिया। समाधान दिवस पर 90 प्रार्थना पत्रों में एक भी मामले का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका। इस दौरान तहसीलदार नरेंद्र यादव, जावेद अहमद,  महेंद्र प्रताप सिंह,  राम सफल,  राजेश कुमार, अनंत श्रीवास्तव, ओपी सिंह, चंद्रभूषण पांडे, जितेंद्र वर्मा सहित अन्य तहसील कर्मी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed