फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   More than two thousand patients got treatment

Mau News: दो हजार से अधिक मरीजों को मिला उपचार

Mon, 03 Apr 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
More than two thousand patients got treatment
नगर के चार अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के 40 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में 109 डाक्टरों की टीम ने 2073 मरीजों का उपचार किया। मेले में 19 मरीजों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर किया गया। स्वास्थ्य मेले में सबसे ज्यादा 315मरीजों का उपचार चिरैयाकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन के क्रम रविवार को जिले के सभी 40प्रााथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। इस दौरान हनुमान नगर में 60 मरीज का उपचार हुआ। वहीं भरुहू का पुरा में 43 मरीजों का और छोटी महरनिया में26 और डोमनपुरा में 40 मरीजों का उपचार किया गया। बीते कई मेलो की तरह इस बार भी चिरैयाकोट पीएचसी में सर्वाधिक315 मरीजों का उपचार किया। इसी तहर अईलख में 38, कसारा में 40, कुर्थीजाफरपुर में 34 तो मधुबन पीएचसी पर58 मरीजों उपचार किया।मेले में 109डाक्टरों की टीम ने 298 स्वास्थ्यकर्मियो की मदद से 1901 मरीजों का उपचार किया। उपचार पाने वाले में 906 पुरूष, 926महिला जबकि 241 किशोर-किशोरियां शामिल रही। मेले में 19 मरीजों के उपचार में के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed