फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   More than 60 members, roots spread to four police stations, police busy preparing dossiers

Mau News: 60 से अधिक सदस्य, चार थानों तक फैली है जड़, डोजियर बनाने में जुटी पुलिस

Sun, 28 Dec 2025 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
More than 60 members, roots spread to four police stations, police busy preparing dossiers
चर्चित आयुष और समीर हत्याकांड में मऊ पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ उसके सहयोगी 50-50 हजार के दो इनामी आरोपियों को पकड़ लिया है। पूछताछ में मऊ और बलिया जिले के चार थाना क्षेत्र में आरोपियों के संगठित गैंग का इनपुट मिला है।
विज्ञापन

गैंग में सदस्यों की संख्या 60 के करीब है, जिस पर अब पुलिस लगाम लगाने की तैयारी में है। इसके लिए पुलिस गैंग का डोजियर बनाने की योजना में जुटी हैं। इसको लेकर पुलिस ने पहले अपने जिले के दो थाना क्षेत्र से इसकी शुरुआत करने जा रही है।
विज्ञापन


दोहरे हत्याकांड में अब भी तीन वांछित आरोपी को गिरफ्तार करना बाकी है। हत्याकांड में मुख्य आरोपी रॉबिन सिंह बीते 20 दिसंबर को शहर कोतवाली में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने 21 दिसंबर को कोर्ट में सरेंडर करने से पहले अफीक और 25 दिसंबर को गौरव को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तीनों पर पुलिस ने 50-50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। पूछताछ में यह गैंगवार और आपसी वर्चस्व को लेकर घटना को अंजाम देना सामने आया है। पूछताझ में यह भी सामने आया है कि यह गैंग बनाकर काम करते है। इसमें बकायदा 60 के करीब संख्या है।
यह सब जिले के मधुबन और रामपुर थाना क्षेत्र के अलावा बलिया जिले के उभाव और भीमपुरा थाना क्षेत्र से जुड़े है। एसपी इलामारन जी बताया कि पूछताछ में एक संगठित गैंग की जानकारी का इनपुट मिला है।
इसके बाद अब जिले की दो टीम को इन सदस्यों के बारे में जांच कर पुलिस द्वारा 26 बिंदुओं पर डोजियर बनाया जाएगा। इसमें पहले जिले के दो थाना के सदस्यों की जांच की जाएगी। इसके बाद बलिया जिले की पुलिस की मदद लेकर वहां के सदस्यों को इस डोजियर में शामिल किया जाएगा।

....................

बॉर्डर का उठाते थे फायदा

मऊ। पकड़े गए आरोपियों द्वारा पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है गैंग के सदस्य मऊ और बलिया जिले के बॉर्डर का फायदा उठाते थे। वो दूसरे जिले में अंजाम देने की कोशिश करते थे, जिससे उन्हें अपने जिले में कोई कानूनी अड़चन का सामना न करना पड़े।



डोजियर में होता है अपराधियों का विवरण
पुलिस की भाषा में डोजियर किसी खास व्यक्ति (खासकर अपराधी) या मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों और सूचनाओं का एक विस्तृत संग्रह या फाइल होती है। जिसमें उसकी पूरी जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, अपराध इतिहास, संबंध और शारीरिक विशेषताएं शामिल होती हैं।जिससे पुलिस उसे ट्रैक कर सके और उस पर नजर रख सके। यह एक तरह से अपराधी की ''आपराधिक कुंडली'' होती है, जिसे अपडेट किया जाता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed