{"_id":"68efe9ba4845c03c420034d4","slug":"more-than-4000-viral-patients-reached-the-district-hospital-in-7-days-mau-news-c-295-1-mau1001-135020-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जिला अस्पताल में 7 दिन में 4000 से ज्यादा वायरल के मरीज पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जिला अस्पताल में 7 दिन में 4000 से ज्यादा वायरल के मरीज पहुंचे
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लगी लोगों की लंबी कतार।संवाद
मऊ। जिले में इन दिनों वायरल फीवर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को ओपीडी में 1235 मरीजों में से 745 मरीज वायरल फीवर के थे, जबकि सात दिन में अब तक जिला अस्पताल में ओपीडी में साढ़े चार हजार से अधिक मरीज आ चुके है। वायरल के बाद खुजली, पेट दर्द के भी मरीजों की संख्या दूसरे नंबर पर है।
बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से आए मरीजों व तीमारदारों को परचा बनवाने से लेकर दवा और चिकित्सक को दिखाने तक काफी परेशान होना पड़ा। पंजीकरण के काउंटर पर जहां लंबी कतार रही, वहीं चिकित्सकों की ओपीडी में काफी मरीज गेट के बाहर तक नजर आए।
ऐसे में लोगों को इलाज के लिए घंटों बारी का इंतजार करना पड़ा। यही हालत पैथोलॉजी और एक्सरे कक्ष के बाहर थी। ओपीडी में मौसम के बदलते रुख का असर दिखा। सबसे ज्यादा मरीज सर्दी, जुकाम और बुखार के रहे। बुखार के रोगियों की डेंगू, मलेरिया और टायफाइड की जांच कराई गई। खुजली, पेट दर्द के भी मरीज को डॉक्टरों ने परामर्श दिया। आलम यह रहा कि दोपहर दो बजे के बाद भी ओपीडी में मरीजों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में 1235 मरीज ओपीडी में आए, इनमें करीब 645 मरीज बुखार से पीड़ित रहे। डॉक्टरों ने मरीजों को उपचार के साथ ही बचाव की भी सलाह भी दी। आंकड़ों के अनुसार देखे तो मंगलवार को 1166 तो सोमवार 1145 मरीज ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे थे। अस्पताल में मौसम में बदलाव के बाद ओपीडी में मरीजों की संख्या 1000 से पार पहुंच रहीं है, जबकि सामान्य दिनों में यह 800 के करीब रहती है।