फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Moon show, Eid will be celebrated today

चांद दिखा, आज मनाई जाएगी ईद

Sun, 24 May 2020 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Moon show, Eid will be celebrated today
मऊ। जिले में ईद का चांद रविवार को दिखा। ऐसे में ईद का त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा। कोरोना के चलते इस बार मुस्लिम समुदाय त्योहार सादगी के बीच घरों में ही मनाएगा। मस्जिदें वीरान रहेंगी और ईदगाहों में सन्नाटे के साथ ही मेला भी नहीं लगेगा। सोशल डिस्टेंसिंग के बीच लोग घरों में ही नमाज अदा करेंगे। उधर, चांद का दीदार होते ही लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी और मुल्क में कोरोना के खात्मे के लिए दुआ की। वहीं, घरों में सेवइयां और पकवान बनाने में महिलाएं जुट गईं। बच्चों में त्योहार को लेकर उत्साह रहा।
विज्ञापन

रविवार को रोजेदार रोखा खोल कर और मगरिब की नमाज अदा कर छतों पर जा पहुंचे। कुछ देर बाद ही ईद के चांद को दीदार हुआ तो लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। दूरदराज के लोगों ने व्हाट्सएप और मोबाइल के जरिए खुशी जाहिर कर ईद की मुबारकबाद शेयर की। त्योहार को लेकर बच्चों में खासा उत्साह दिखा। लेकिन कोरोना के चलते लोग ईद की नमाज सोशल डिस्टेंसिंग के बीच घरों में ही अदा करेंगे।
विज्ञापन

मुफ्ती मौलाना अनवार अली ने चांद दिखने की पुष्टि की। उन्होंने जनपदवासियों को ईद की मुबरकबाद दी और कहा कि ईद के दिन मस्जिद में केवल पांच लोग ही नमाज अदा करेंगे। बाकी लोग घर पर ही नमाज पढ़ेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने मुसलमानों से अपील की कि वह मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने न जाएं। घरों पर ही नमाज अदा कर और ईद की खुशियां बांटें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed