फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Moon goddess, id today

चांद का हुआ दीदार, ईद आज

Wed, 05 Jun 2019 12:04 AM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Wed, 05 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Moon goddess, id today
नगर के सदर चौक पर चांद रात को खरीदारी के लिए उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : mau
रमजान के पाक माह में मंगलवार को चांद का दीदार होते ही जिले में चारो ओर खुशी की लहर फैल गई, इस दौरान रोजेदारों के चेहरे पर ईद के नमाज को पढ़ने की खुशी तो एक माह से चल रहे रोजे से बिछुड़ने का गम भी दिखा। चांद दिखते ही लोगों ने पहले तो एक दूसरे को ईद की बधांईयां दी। इसके बाद जमकर आतिशबाजी की। साथ ही ईद की शेष बची तैयारियों को पूरा करने में जुट गए। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में ईद का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। पर्व के नगर सहित जिले के सभी बाजारों में  सजी अनेक वस्तुओं के स्टॉल पर  खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


 पाक रमजान के महीने की समाप्ति के साथ ही मंगलवार  को मुस्लिम बंधुओं ने ईद पर्व की सारी तैयारियां पूरी कर ली। उन्हें चांद के नजर आने का इंतजार था, सो वो भी पूरा हो गया। चांद दिखते ही लोगों में खुशी छा गई। लोगों ने चांद देखा और मुल्क की तरक्की और खुशहाली की दुआएं करने के बाद एक दूसरे को ईद की बधाई दी। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। उधर, महिलाएं घरों में तरह-तरह के पकवान और सेंवाइयां आदि बनाने में जुट गईं।
विज्ञापन


 उधर ईद पर्व की पूर्व संध्या पर नगर के सहादतपुरा, मुुंशीपुरा, सिंधी कालोनी, चौक,औरंगाबाद, भीटी सहित जिले के मधुबन, घोसी, सूरजपुर, मुहम्मदाबादगोहना, वलीदपुर सहित विभिन्न बाजारों में  आवश्यक खरीददारी करने वालों की जबरदस्त भीड़ रही। यही वजह था कि बाजारों में पूरे दिन गहमागहमी का माहौल रहा। बाजार में भीड़ रही। हालांकि भीड़ बढने मार्गों का यातायात प्रभावित रहा और अधिकांश मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ईद की नमाज जिले के प्रमुख  ईदगाहों और मस्जिदों में एक साथ अदा की जाएगी। इसे देखते हुए समूचे जिले के मस्जिदों और ईदगाहों की सुरक्षा मंगलवार को ही बढ़ा दी गई। नगर में बिजली, पेयजल, सफाई आदि को चुस्त दुरुस्त करने की तैयारी को अंतिम रुप देने में  देर शाम तक  नगरपालिका के अधिकारी तथा कर्मचारी लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed