फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Money demanded in the name of settling the case, constable's audio goes viral, suspended

Mau News: मामले निपटाने के नाम पर मांगी राशि, सिपाही का ऑडियो वायरल, निलंबित

Tue, 31 Oct 2023 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Money demanded in the name of settling the case, constable's audio goes viral, suspended
मधुबन थाने में तैनात एक सिपाही का ऑडियो सोशल मीडिया पर रविवार की देर शाम से वायरल हो रहा है। इसमें वह एक महिला से किसी मामले का निस्तारण करने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा है। वायरल ऑडियो की पुष्टि होते ही देर शाम पुलिस अधीक्षक ने सिपाही को निलबिंत कर दिया। उसके खिलाफ जांच की अनुमति भी दी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि रविवार की शाम को सोशल मीडिया के माध्यम से, थाना मधुबन के एक पुलिसकर्मी धर्मेंद्र कुमार (2019 बैच) द्वारा शिकायतकर्ता से एक मामले में निस्तारण के लिये रुपये मांगने का ऑडियो प्राप्त हुआ है। मामला संज्ञान में आते ही तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित कर दिया गया है। इसकी जांच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी मधुबन अभय सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन


---------------

यह था पूरा मामला

मधुबन थाना के नंदौर निवासी एक युवक ने थाने में शिकायत की है। इसमें आरोप लगाया है कि उसके पिता द्वारा संपत्ति बेचकर उसके बड़े भाई को दिया जा रहा है। इसी प्रकरण को रोकने के लिए पीड़ित द्वारा पुलिस से बीते माह में अनूप ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर अपने हिस्से की गुहार लगाई। जहां पिता-पुत्र के बीच एक लिखीत समझौता हुआ। इसमें लिखा गया है कि सभी अचल संपत्ति में चौथाई हिस्सा युवक को दिया जाना है। इसी बीच एक सप्ताह पूर्व युवक के पिता ने पुलिस अधीक्षक के यहां तहरीर देकर अपने पुत्र पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा मधुबन पुलिस को मामले की जांच कर निस्तारण करने का आदेश जारी किया गया था। इसकी जांच कर निस्तारण करने के लिए मधुबन थाने पर तैनात आरक्षी धर्मेंद्र कुमार को मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed