फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mobile will be found at the spot to reach the killers, police is engaged in investigation

हत्यारों तक पहुंचने का सुराग बनेगा घटनास्थल पर मिला मोबाइल, जांच में जुटी है पुलिस

Sat, 26 Jun 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mobile will be found at the spot to reach the killers, police is engaged in investigation
अमिला (मऊ)। घोसी कोतवाली के अमिला-अजमतगढ़ के पास शुक्रवार की दोपहर दिन दिहाड़े युवा ट्रैवल एजेंट को गोली मारकर हत्या करने के मामले में 24 घंटे बीतने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस द्वारा घटनास्थल पर मिले मोबाइल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच करने की बात कही जा रही है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारियों के गठित तीन टीमें इस मामले में अपनी जांच में जुटी है। इसी मामले में पुलिस क्षेत्र के कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

घोसी सीओ नरेश कुमार ने बताया कि अमिला में ट्रैवेल एजेंट के गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयास में जुटी है। हत्याकांड में शामिल तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की तीन टीमें गठित भी हो चुकी है। इनके द्वारा आरोपियों तक पहुंचने के लिए अपने अपने स्तर से जांच में जुटी है। वहीं घटनास्थल से कुछ दूरी स्थित रामलग्न कॉलेज तथा पास में एक अन्य जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की भी जांच की जा रही है। जिससे आरोपियों की शिनाख्त हो सके। इसके अलावा घटना के बाद मिले मोबाइल को जब्त कर भी इसकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। शुक्रवार की दोपहर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने अमिला-अजमतगढ़ मार्ग स्थित ट्रैवेल एजेंट एवं चुम्मानार निवासी 28 वर्षीय पिंटू की हत्या उसके कार्यालय में गोली मारकर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed