{"_id":"69ce467dbb966f5f260d31a6","slug":"mobile-phones-worth-50-lakh-stolen-after-shop-burglarized-in-mau-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: दुकान में सेंध काटकर 50 लाख के मोबाइल उठा ले गए चोर, सीसीटीवी कैमरे के तार भी काट दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: दुकान में सेंध काटकर 50 लाख के मोबाइल उठा ले गए चोर, सीसीटीवी कैमरे के तार भी काट दिए
Thu, 02 Apr 2026 04:05 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 02 Apr 2026 04:05 PM IST
सार
Mau Crime News: मऊ जिले में एक मोबाइक की दुकान में सेंध काटकर चोरों ने 50 लाख के मोबाइल चोरी कर लिए। घटना की जानकारी बृहस्पतिवार की सुबह हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
छानबीन करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा स्थित बालाजी मोबाइल शॉप में सेंध काटकर चोरों ने 50 लाख के मोबाइल चोरी किया। जानकारी के बाद शहर कोतवाली पुलिस, स्वाट टीम और फारेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
मोबाइल की दुकान के मालिक राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह दुकान खोला गया तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था। जिसके बाद उन्होंने देखा कि पीछे की दुकान की सेंध काटकर चोरी की गई है। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे के तारों को भी काट दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चोरों ने पूरे दुकान में रखी 50 लाख की मोबाइल को चुरा लिया। मोबाइक के डब्बे वहीं पर फेंक कर चले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद शहर कोतवाली अनिल सिंह ,स्वाट टीम और फारेंसिक टीम मौके पर पहुंचीं। जिसके बाद फारेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया।
विज्ञापन
वहीं चोरी की घटना के बाद मौके पर लोगों और दुकानदारों की भी भारी भीड़ जुट गई। घटना के संबध में एसपी कमलेश बहादुर ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस की तीन टीमों बनाई गई हैं। जो मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन कर रही हैं। जल्द ही इस मामले का खुलासा होगा।