फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   MNREGA workers, angry with JCB digging ponds, asked for work

Mau News: जेसीबी से पोखरे की खोदाई से नाराज मनरेगा श्रमिकों ने मांगा काम

Tue, 11 Jun 2024 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
MNREGA workers, angry with JCB digging ponds, asked for work
स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत धरौली की सैकड़ों मनरेगा की महिलाओं ने मंगलवार को खंड विकास कार्यालय पहुंच कर जेसीबी मशीन से हो रहे पोखरे की खुदाई का विरोध कर कार्य रुकवाने की मांग की। इसपर खंड विकास अधिकारी विवेक कुमार ने मनरेगा की महिलाओं को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

घोसी ब्लॉक के ग्राम सभा धरौली में पंचायत भवन के बगल में सार्वजनिक पोखरी है। इसकी साफ-सफाई और खोदाई का कार्य मनरेगा के तहत मनरेगा मजदूरों द्वारा न कराकर जेसीबी मशीन के माध्यम से कराया जा रहा था। काम नहीं मिलने से मनरेगा मजदूरों ने विरोध करना शुरू कर दिया और मंगलवार को सैकड़ों मनरेगा मजदूरों ने खंड विकास कार्यालय घोसी पहुंच कर जेसीबी मशीन से हो रहे कार्य का किया। इस कार्य को मनरेगा मजदूरों से करवाने की मांग की। इस अवसर पर सीमा, देवंती, कुंती, उषा, प्रेमशीला, सुमित, अनिता, फेकनी, गिरिजा, साबित्री, राजमती, शारदा आदि मनरेगा मजदूर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed