फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   MLC welcomed

एमएलसी लीलावती का भव्य स्वागत

Sun, 23 Aug 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 23 Aug 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
MLC welcomed
समाजवादी पार्टी की नवनियुक्त विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा का जिले में प्रथम आगमन पर रविवार को जिले में भव्य स्वागत हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मऊ उनका ससुराल है, यहां से उन्हें खास लगाव है। यहां के विकास के लिए वे कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी।
विज्ञापन



कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में एक विकास का माडल प्रस्तुत किया है। अपने कार्यकाल में सपा सरकार ने न सिर्फ अपने सभी वादे पूरे किए बल्कि निर्माण कार्य में इतिहास रचा। कहा कि मऊ जनपद उनकी ससुराल है।
विज्ञापन



 वह फतहपुर मंडाव ब्लाक के ढढवल की मूल रूप से निवासी हैं। मऊ से उनका गहरा लगाव है। वह यहां के विकास कार्यों को पूरा करने और कराने में कभी भी पीछे नहीं रहेंगी।  इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, महिला आयोग की सदस्य सुमित्रा यादव, महिला जिलाध्यक्ष संध्या यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंशा यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



रानीपुर संवाददाता के अनुसार जनपद आगमन पर खुरहट बाजार में एमएलसी लीलावती कुुशवाहा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रधान सूर्यभान यादव, बृजभान राय, सूरज, नन्हकू राजभर आदि उपस्थित रहे। सूरजपुर संवाददाता के अनुसार सूरजपुर बाजार में एमएलसी लीलावती कुशवाहा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुन्ना राजभर, अवधेश मौर्य आदि उपस्थित रहे। मधुबन संवाददाता के अनुसार यहां पर भी एमएलसी का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।


उन्होंने कहा की मोदी ने लोगों को सपना दिखाकर गुमराह करने का काम किया है। किसी के खाते में 15 लाख नहीं आया। वहीँ प्रदेश के लोकप्रिय  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तमाम सरकारी योजनायें प्रदेश के हर अमीर गरीब के  लिए चलाया।



राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमित्रा यादव ने कुशवाहा समाज की बेटी को एमएलसी बनाए जाने पर मुलायम सिंह यादव का आभार जताया। इस अवसर पर श्याम  बिहारी मौर्य ओम प्रकाश अशोक यादव सहित सैकड़ों जनता मौजूद थी। इसके अलावा  श्रीमती कुशवाहा का सूरजपुर रसूलपुर दरगाह बेलौली आदि में भी स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed