{"_id":"5f1ad17d8ebc3e63e3292a18","slug":"mlc-leelawati-distributed-leaflets-in-chaupal-in-surajpur-mau-news-vns537586761","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरजपुर में चौपाल लगाकर लीलावती ने बांटा पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरजपुर में चौपाल लगाकर लीलावती ने बांटा पत्रक
विज्ञापन
मधुबन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने शुक्रवार को सूरजपुर में चौपाल लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों को पत्रक वितरित किया।
विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य पूरी तरह से ठप है। सड़क गड्ढामुक्त नहीं हो सकी। मिलीभगत के कारण अधिकारी केवल मीटिंग और दौरे पर रहते हैं, जनता की सुधि लेने वाला कोई नहीं। आम जनता को सिर्फ आंकड़ों से विकास दिखाया जाता है। जबकि असली आंकड़ा यदि जनता के हाथ ले गया तो जनता इस जंगलराज को सेकेंडों में पलट देगी। उन्होंने कहा कि इस सरकार में आधी आबादी शोषण और हत्या की शिकार हो रही है। सरकार शिक्षा पर ध्यान न देकर लोगों को आडंबर में उलझा रही है। सरकार दिशाहीन हो गई है। कानून व्यवस्था हो या कोरोना महामारी, हालात सरकार के नियंत्रण के बाहर हैं। जनहित की योजनाएं तथा विकास कार्य ठप पड़े हैं, जनता बूरी तरह परेशान है। सपा के वरिष्ठ नेता भीमल कुशवाहा ने कहा कि सपा ने जो कार्य कराया आज वही दिखाई दे रहा है। यह सरकार एक भी जनहित की योजना नहीं चलाई, इससे आम जनता की भलाई हो सके। चौपाल में अमरनाथ मौर्य अवधेश मौर्य, भीमल मौर्य, बेदप्रकाश मौर्य, अच्छेलाल यादव, अविनाश मौर्य, रामजीत मौर्य, चंद्रिका मौर्य, जानार्दन मौर्य, धर्मदेव मौर्य आदि रहेे।