फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   MLC AK Sharma prayed mother Sheetla Mata and paid tribute to the martyrs of Pulwama

एमएलसी बनते ही आईएएस एके शर्मा ने मऊ की दिलाई सौगात, रेल मंत्री संग इस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Mon, 15 Feb 2021 12:06 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 15 Feb 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
MLC AK Sharma prayed mother Sheetla Mata and paid tribute to the martyrs of Pulwama
मंदिर में पूजन करते एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रविवार को मऊ-आनंद विहार टर्मिनल द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन का शुभारंभ किया। उत्तर प्रदेश के मऊ में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। मऊ रेलवे स्टेशन से नवनिर्वाचित एमएलसी एके शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।

विज्ञापन


रेल मंत्री ने कहा कि इस नई विशेष ट्रेन के संचालन सायं मऊ से चलकर सुबह दिल्ली पहुंचने की सुविधा उपलब्ध हो गई है। कहा कि मऊ, औड़िहार,जौनपुर क्षेत्र की जनता को दिल्ली जाने के लिए न केवल अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी वरन मऊ क्षेत्र के वस्त्र उद्योग के उत्पादों को महानगरों में भेजने में भी सुविधा सुलभ हो जाएगी।
विज्ञापन


यहां के बुनकरों द्वारा तैयार साड़ी एवं अन्य वस्त्रों की बिक्री के लिए बाजार मिलने से क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। इससे आधारभूत संरचना के मजबूती के लिए पूर्वाचल में चल रही परियोजनाओं के पूरा होने से आर्थिक विकास को और गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल मंत्री ने बताया कि वर्ष 2009 से 2014 तक उत्तर प्रदेश की रेल परियोजनाओं के औसत धन आवंटन 1109 करोड़ प्रतिवर्ष के सापेक्ष वर्ष 2021-22 के बजट में उत्तर प्रदेश में चल रही रेल परियोजनाओं के लिये12700 करोड़ का आवंटन किया गया है जो कि 1000 प्रतिशत अधिक है।

कहा कि गत वर्ष भी उत्तर प्रदेश की रेल परियोजनाओं के लिए 8776 करोड़ का आवंटन किया गया था। मंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में मऊ जंक्शन देश का पहला रेलवे स्टेशन रहा, जहां सर्वप्रथम कोविड केयर कोच में कोरोना मरीजों का सफल उपचार प्रारंभ हुआ।

इस महामारी के दौरान 55 श्रमिक ट्रेनें मऊ जंक्शन आईं। ऐके शर्मा ने ट्रेन के संचालन के लिए रेल मंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस ट्रेन से कई जिलों की जनता को दिल्ली जाने के लिए और सुविधा मिल गई है। अब यहां के व्यापारियों एवं बुनकरों को अपना माल दिल्ली भेजने में काफी सहूलियत
होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed