{"_id":"5f0079cf8ebc3e430c40b105","slug":"mla-representative-s-brother-dies-in-road-accident-mau-news-vns533842110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में विधायक प्रतिनिधि के भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में विधायक प्रतिनिधि के भाई की मौत
विज्ञापन
वलीदपुर । मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के भाजपा विधायक श्री राम सोनकर के प्रतिनिधि संजय तिवारी के बड़े भाई की शुक्रवार रात को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जिससे परिवार जनों में कोहराम मच गया क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्रतिनिधि के घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।
कोतवाली के सुरहूरपुर गांव निवासी ज्ञान प्रकाश तिवारी 62 वर्ष अतरारी गांव स्थित धौरहरा घाट पर इकरा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में अध्यापक थे । शुक्रवार की रात में किसी कार्य से मुहम्मदाबाद गोहना बाजार आए थे और यहां से रात् लगभग 10 बजे अपने घर मोटरसाइकिल से वापस जा रहे थे कि करहा - चिरैयाकोट मुख्य मार्ग पर स्थित नोनियापुर जाने वाली मोड़ के निकट अचानक एक जानवर से टकरा गए जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और उन्हें सर में गंभीर चोट आ गई। लोगों ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गए जहां हालत काफी नाजुक देख कर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। उन्हें कस्बे में एक प्राइवेट चिकित्सालय लेकर गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। काफी मृदुल स्वभाव के होने के नाते लोग उनको नहीं भूल पा रहे हैं। घटना की जानकारी होने पर सामाजिक संगठनों विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी जनप्रतिनिधि उनके घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे थे। सांत्वना देने वालों में मुख्य रूप से भाजपा विधायक पूर्व मंत्री श्री राम सोनकर नगर पंचायत अध्यक्ष शकील अहमद उर्फ पप्पू सेठ सुरजीत राय प्रधान सोनू सिंह प्रधान पूर्व चेयरमैन लालजी वर्मा सुनील सिंह प्रधान प्रधान प्रतिनिधि प्रवीण त्रिपाठी उर्फ सोनू पप्पू सिंह सभासद बनवारी सोनकर धर्मेंद्र सिंह मुन्ना सिंह सुदर्शन सोनकर आदि लोग मौजूद रहे।