फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   MLA Ram Bilas Chauhan learned the condition of the area

विधायक राम बिलास चौहान ने जाना क्षेत्र का हाल

Sun, 12 Jun 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
MLA Ram Bilas Chauhan learned the condition of the area
घोसी क्षेत्र के सरबहत सहित अन्य गांवों में जनसंपर्क करते मधुबन विधायक रामबिलास चौहान। - फोटो : MAU
घोसी। विधायक रामबिलास चौहान ने रविवार को क्षेत्र के सरबहत बिरईचा,टेघना,पलिया,कटिहारी,करनपुर आदि गांवों का जनसंपर्क कर उनकी समस्याओं को सुनकर उनको अधिकारियों के पास भेज कर समाधान की बात कही। मधुबन विधायक रामबिलास चौहान ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगो से संवाद कर समस्याओं को सुनने के साथ कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर जरूरतमंदों की जितना विकास किया है,उतनी किसी भी सरकार ने नही किया। जरूरतमंदों को डबल इंजन की सरकार महीने में दो बार उचित मूल्य पर राशन देने के साथ बिना भेदभाव के भरपूर बिजली दे रही है।पहले की सपा,बसपा की सरकार में मात्र 4 से 5 घंटे ही बिजली मिलती थी। किसान को अब खाद, बीज के लिए लम्बी लाईन नहीं लगानी पड़ती।उत्तर प्रदेश में माफियाओं, गुंडों के लिये कोई जगह नहीं है। वे या तो जेल में है,या प्रदेश छोड़ कर पलायन कर गए।प्रदेश सरकार ने अधिकारियों से पैरवी करा कर अपराधियों को सजा करा रही है। अपराधी, भ्रष्टाचारी भयभीत है। आज जनता खासकर महिलाएं अपने को सुरक्षित मान रही हैं। इस अवसर पर पूर्व प्रधान संतोष सिंह, आभा शंकर सिंह, संतोष शाही, मानवेन्द्र शाही, सुरेश, अवधेश आदि साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed