{"_id":"6a42c7a3bd3cdfc5ad0c864d","slug":"mla-inaugurates-road-built-at-a-cost-of-120-crore-mau-news-c-295-1-mau1002-147805-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 1.20 करोड़ रुपये से बनी सड़क का विधायक ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 1.20 करोड़ रुपये से बनी सड़क का विधायक ने किया लोकार्पण
विज्ञापन
दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के महाबलपुर से कुरंगा माइनर कोरौली संपर्क मार्ग का सोमवार को मधुबन के भाजपा विधायक रामबिलास चौहान ने लोकार्पण किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा 1.20 करोड़ रुपये की लागत से दो किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण कराया गया है।
विधायक रामबिलास चौहान ने कहा कि सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शेष मार्ग के निर्माण कार्य को कार्ययोजना में शामिल कर जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी और ग्रामीणों को आने-जाने में सहूलियत होगी। विधायक ने पतजीवा गांव में इंटरलॉकिंग सड़क का भी लोकार्पण किया।
विज्ञापन
साथ ही बेला से कारूबीर होते हुए जमुनीपुर फाटक तक लगभग साढ़े तीन किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश सिंह पटेल, जगमोहन चौहान, प्रदीप दुबे, दुर्गेश सिंह, लालचंद सिंह, धीरज, कन्हैयालाल चौहान आदि मौजूद रहे।