फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   MLA inaugurated Kachikala Electricity Substation

काछीकला विद्युत उपकेंद्र का विधायक ने किया शुभारंभ

Sat, 28 Aug 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
MLA inaugurated Kachikala Electricity Substation
मऊ। स्थानीय क्षेत्र के काछीकला में चार करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से बने विद्युत उपकेंद्र का शनिवार को उद्घाटन किया गया। उपकेंद्र का क्षेत्रीय विधायक विजय राजभर ने फीटा काटकर शुभारंभ किया। इस उपकेंद्र से काछीकला, नौसेमर और कस्बे में अबाध रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। यह उपकेंद्र स्थानीय निवासियों के अथक प्रयास के बाद छह वर्षों में बन कर तैयार हुआ है।
विज्ञापन

इससे काफी हद तक लोगों को विद्युत समस्या से छुटकारा मिलेगा। काछीकला में 33 /11 केवीए का विद्युत उपकेंद्र का निर्माण चार करोड़ 25 लाख रुपए से किया गया है। उद्घाटन समारोह में विधायक विजय राजभर ने कहा कि उपकेंद्र से क्षेत्र के लोगों को बिना किसी रूकावट के विद्युत सप्लाई हो सकेगी। एक्सईएन दुर्ग विजय सिंह ने बताया की इस सबस्टेशन में तीन फीडर बनाए गए हैं। जिससे काछीकला, नौसेमर तथा कस्बे में विद्युत सप्लाई की जाएगी। इस अवसर पर प्रमोद राय, राजेश कुमार साहनी, अभिषेक राय, मनोज यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed