फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   MLA Abbas Ansari appeared before VC

Mau News: वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए अब्बास अंसारी, चुनाव आचार संहिता का है मामला

Wed, 26 Apr 2023 07:06 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 26 Apr 2023 07:06 AM IST
सार

चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में आरोपी विधायक अब्बास अंसारी की पेशी मंगलवार को कासगंज जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई। इस दौरान आरोपियों की ओर से आरोप से मुक्त किए जाने के लिए दी गई अर्जी पर बहस हुई।

विज्ञापन
MLA Abbas Ansari appeared before VC
विधायक अब्बास अंसारी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मऊ में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में आरोपी विधायक अब्बास अंसारी की पेशी मंगलवार को कासगंज जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई। इस दौरान आरोपियों की ओर से आरोप से मुक्त किए जाने के लिए दी गई अर्जी पर बहस हुई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपी/ एमएलए कोर्ट श्वेता चौधरी ने मामले में आदेश के लिए दो मई की तिथि नियत की।

विज्ञापन

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार, उपनिरीक्षक आदर्श श्रीवास्तव की तहरीर पर एफआईआर दर्ज हुई। आरोप है कि विधानसभा का चुनाव जीतने के बाद विजयी प्रत्याशी अब्बास अंसारी ने 10 मार्च 2021 को बिना अनुमति समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकाला। जिससे सड़क पर जाम लग गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर बाद विवेचना विधायक अब्बास अंसारी, गणेशदत्त मिश्रा, मोहम्मद मूसा आदि के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट मे प्रेषित किया। मामला सीजेएम/ एमपी एमएलए कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है। जिसमें आरोपियों की ओर से प्रार्थना पत्र देकर आरोप से मुक्त किए जाने की मांग की गई हैं। आरोपियों की ओर से उनके अधिवक्ता और अभियोजन की ओर से एपीओ रविंद्र प्रताप यादव ने बहस की। सीजेएम एमपी /एमएलए कोर्ट श्वेता चौधरी ने मामले में आदेश के लिए दो मई की तिथि नियत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed