फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Missing Sandeep's body also found in Toute, likely to reach village late evening

ताउते में लापता संदीप का भी मिला शव, देर शाम गांव पहुँचने की संभावना

Sun, 23 May 2021 10:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
Missing Sandeep's body also found in Toute, likely to reach village late evening
मऊ। ताउते तूफान में लापता हुए संदीप सिंह का शव सातवें दिन मिला। शव मिलने की सूचना पर मृतक के घर कोहराम मच गया। रविवार की देर शाम मृत युवक की लाश उसके घर पहुँचने की संभावना जताई जा रही। संदीप सिंह की लाश मिलने पर ताउते तूफान में जिले के तीन युवकों की मौत की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन

पिछले सोमवार को मुंबई में आए चक्रवाती तूफान ताउते की तबाही के मंजर के बीच समुद्र में मुंबई के मथेव कंपनी के बार्ज पी 305 में मौजूद जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सैदोपुर गांव निवासी संदीप सिंह (26) पुत्र संतोष सिंह भी लापता हो गए थे। जिसके बाद से परिवार के सदस्यों को रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। लेकिन जैसे ही शनिवार रात संदीप के शव मिलने की खबर परिजनों को मिली। संदीप तेल निकालने की कंपनी मथेव कंपनी में हेल्पर के पद पर दो वर्षों से तैनात थे। तूफान के बाद उसकी कोई जानकारी न मिलने के कारण परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल था। संदीप की चचेरी बहन प्रियंका ने बताया कि संदीप के लापता होने के बाद शनिवार रात को कंपनी के अधिकारियों ने शव मिलने की जानकारी दी। संदीप ही संयुक्त परिवार में कमाने वाला इकलौते व्यक्ति थे। पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed