फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Missing body of missing polytechnic student landed in river

लापता पॉलीटेक्निक के छात्र की नदी में उतराई मिली लाश

Thu, 01 Oct 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Missing body of missing polytechnic student landed in river
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के मीरपुर रहीमाबाद मल्लाह बस्ती के विनोद साहनी का शव नदी में मिलने के ? - फोटो : MAU
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर रहीमाबाद मल्लाह बस्ती से बीते मंगलवार की रात संदिग्ध हाल में लापता पॉलीटेक्निक के छात्र की लाश दो दिन बाद बृहस्पतिवार को जहनियाबाद गांव के पास तमसा नदी में उतराई मिली। हालांकि युवक के गायब होने पर परिवार के सदस्यों ने बुधवार को अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। शव मिलने पर मृत युवक के पिता ने थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्घ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर रहिमाबाद गांव निवासी नंदलाल साहनी के तीन संतानों में सबसे बड़ा पुत्र विनोद साहनी 22 पॉलीटेक्निक का छात्र था। वह गोरखपुर स्थित महाराणा प्रताप पॉलीटेक्निक कॉलेज से अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। लॉक डाउन में कॉलेज बंद होने पर युवक घर आकर रहने लगा था। इसबीच परीक्षा शुरु होने पर वह घर से गोरखपुर जाकर परीक्षा देकर वापस लौट आता था। बुधवार को युवक का अंतिम पेपर था। परिवार के सदस्यों की मांने तो मंगलवार की रात उसकी मोबाइल पर पड़ोस गांव का युवक फोनकर उसे मछली पकड़ने के लिए बुलाया। मछली पकड़ने के लिए घर से निकले युवक का कही पता नही चला। खोजबीन करने के बाद पिता ने बेटे के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। इस दौरान नदी की तरफ जाने वाले रास्ते पर खून के छींटे मिलने पर पिता ने बेटे के साथ अनहोनी होने की आशंका भी व्यक्त किया था। पुलिस युवक की तलाश में जुटी थी, इसबीच बृहस्पतिवार को युवक की लाश घर से काफी दूर कोपागंज थाने के जहनियाबाद गांव के पास नदी में उतराई लाश मिली। इस पर पिता ने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस युवक के शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। मृत युवक तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। दूसरे नंबर पर उसका छोटा भाई प्रमोद और सबसे छोटी बहन है। पिता खुरहट बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान पर मजदूरी करते है। युवक की लाश मिलने पर उसके घर का माहौल गमगीन हो गया था। मां सहित अन्य भाई बहन दहाड़े मार कर रो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed