फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   misdeed of teenager in mau People blocked road demanding action and compensation Police arrived

किशोरी से दुष्कर्म का मामला : मऊ में सड़क पर उतरे लोग, कार्रवाई और मुआवजे को लेकर चक्काजाम; पहुंची पुलिस

Mon, 25 Nov 2024 03:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 25 Nov 2024 03:10 PM IST
सार

Mau News : मऊ में चिरैयाकोर्ट थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसी को लेकर ग्रामीणों ने चक्का जाम किया और अपनी नाराजगी जताई। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
misdeed of teenager in mau People blocked road demanding action and compensation Police arrived
चिरैयाकोट मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग पर चक्का जाम कर रहे लोगों से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी के साथ बीते दिनों स्कूल जाते समय रास्ते में रोककर जबरदस्ती ट्यूबवेल में ले जाकर दुष्कर्म के मामले में स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को चिरैयाकोट मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग जाम कर दिया।

विज्ञापन


मार्ग जाम करने वालों ने स्कूल की शिक्षिका और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई और पीड़िता को मुआवजा देने को कहा। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने सभी को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन




बीते दिनों ननिहाल में रहने वाली किशोरी को स्कूल जाते समय रास्ते में आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के खोदादादपुर सलेमपुर गांव निवासी अभिषेक यादव ने ट्यूबवेल पर लेकर जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों को समझाया
परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद किशोरी ने स्कूल में जाकर शिक्षिका को पूरी बात बताई। लेकिन शिक्षिका ने किशोरी के परिजन को कोई जानकारी नहीं दी। जब शाम को स्कूल से किशोरी अपने घर गई तो उसने आप बीती बताई।

मार्ग जाम करने वालों ने कहा कि पकड़े गए दुष्कर्म के आरोपी को कठोर सजा दी जाए। वहीं, शिक्षिका ने सब कुछ जानने के बाद भी पूरे मामले को दबाने की कोशिश की। कहा कि पीड़ित के परिवार को मुआवजा के साथ शिक्षिका और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई हो।

सोमवार को सुबह 8:45 बजे करीब दस बजे तक चिरैयाकोट मुहम्मदाबाद गोहना जाम रहा। जानकारी मिलते ही मौके पर मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्राधिकारी डाॅ. अजय विक्रम सिंह, थानाध्यक्ष चिरैयाकोट योगेश यादव और थानाध्यक्ष रानीपुर राजीव सिंह भी पहुंच गए। कार्रवाई किये जाने का आश्वासन देकर जाम को समाप्त कराया। 

शांति व्यवस्था के लिए विद्यालय को अग्रिम आदेश तक छुट्टी कराकर स्कूल के सभी को बाहर निकालते हुए मेन गेट पर ताला बंद करके चाभी को अपने कब्जे में रख लिया। इस बाबत सीओ डाॅ. अजय विक्रम सिंह ने बताया कि मार्ग जाम करने वालों की कुछ मांगें थीं। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करने का भरोसा देकर मार्ग को जाम से मुक्त कराया। आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed