फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Miscreants posing as patients entered hospital and stole four dialysis machines worth 28 lakh rupees in mau

UP: मरीज बनकर अस्पताल में आए मनबढ़, उठा ले गए 28 लाख की चार डायलिसिस मशीन; आपरेटर के मुंह-हाथ बांध दिए

Sat, 24 Jan 2026 01:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 24 Jan 2026 01:59 PM IST
सार

Mau News: मऊ जिले में यह घटना काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। चोरी के बाद कर्मचारी ने किसी तरह कर्मचारी ने इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। सूचना पाकर दक्षिणटोला थाने की पुलिस भी पहुंच गई।

विज्ञापन
Miscreants posing as patients entered hospital and stole four dialysis machines worth 28 lakh rupees in mau
सीसी कैमरे से निकाली गई तस्वीर। - फोटो : संवाद

विस्तार

मऊ के दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के हकीकतपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में डायलिसिस मरीज बनकर आए चोरों ने अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी को बंधक बनाया। उसके बाद आराम से एक घंटे में 28 लाख कीमत का चार डायलिसिस मशीन को अपने साथ ले आए पिकप से उठा ले गए। उधर बंधक बने स्वास्थ्यकर्मी ने किसी तरह से खुद को मुंह पर लगे टेप को हटाकर आस पास के लोगों को शोर मचाकर इस घटना की जानकारी दी। यह पूरी घटनाक्रम अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में कैद हो गई।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार हकीकतपुरा निवासी अबू सलमा ने बताया कि भीटी के डाक्टर पंकज सिंह एग्रीमेंट पर उसके अस्पताल का संचालन करते है। बृहस्पतिवार की देर रात करीब 12 बजे दो तीन युवक डायलिसिस के एक मरीज का बहाना बनाकर सेंटर पर पहुंचे।
विज्ञापन


उस समय डायलिसिस कर रहे आपरेटर बृजराज चौहान किसी दूसरे एक मरीज का डायलिसिस करने की बात कहकर उन्हें इंतजार करने को कहा। कुछ देर बाद जब मरीज का डायलिलिस खत्म हो गया तो यह तीनों युवक उस मरीज और उसके साथ परिजनों के जाने का इंतजार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जांच कर होगी कार्रवाई

जैसे ही अस्पताल में उन्हें यह तय हो गया कि अब उनके अलावा कोई नहीं है तो उन्होंने बृजराज से पहले मारपीट की, फिर उसे कुर्सी पर बांध दिया। इस दौरान बृजराज शोर न मचा दें इसलिए उसके मुंह पर टेप चिकपा दिया। इसके बाद आरोपी एक के बाद एक चारों डायलिसिस मशीन को अपने साथ ले आए पिकप में लोडकर फरार हो गए। बताया कि गायब एक मशीन की कीमत करीब सात लाख रुपये है। इसके अनुसार चारों मशीन की कीमत करीब 28 लाख आंकी गई है। 

उधर इस मामले में इसको लेकर पांच से ज्यादा लोगों को आरोपित करते हुए दक्षिणटोला थाने में तहरीर दी। इस बाबत थाना प्रभारी बसंतलाल का कहना है कि मामला संज्ञान में है, लेकिन मामले में एक मशीन के गायब होने की बात सामने आ रही है। इस मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed