फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Miscreants broke the finger of the Ambedkar statue.

Mau News: मनबढ़ो ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा की उंगली

Fri, 10 Oct 2025 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Miscreants broke the finger of the Ambedkar statue.
मधुबन। थाना क्षेत्र के फतहपुर ताल चंवर परसूपुर स्थित आंबेडकर बाल विद्यालय परिसर में अज्ञात ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने मधुबन थाने पहुंचकर तहरीर दी। बताया कि अज्ञात ने विद्यालय परिसर में स्थापित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा की एक अंगुली तोड़ दी है। यह समाज में सौहार्द बिगाड़ने की साजिश है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि धारा 298 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक अभिषेक मिश्रा को सौंपी गई है। घटना 8 अक्टूबर की है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया। प्रतिमा के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराई जा रही है। इस मामले मधुबन थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed