{"_id":"624f2f1d50e44369ec345e19","slug":"misconceptions-dispelled-vaccination-of-children-caught-pace-mau-news-vns64716160","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूर हुई भ्रांतियां, बच्चों के टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूर हुई भ्रांतियां, बच्चों के टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार
जिला अस्पताल में किशोर को कोविड की वैक्सिन लगाती महिला स्वास्थकर्मी।संवाद
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण को जड़ से खत्म करने के लिए टीकाकरण जारी है। इसमें 15 से 17 वर्ष के लाभार्थियों का टीकाकरण शतप्रतिशत होने के करीब पहुंच चुका है। वहीं शुरू में सुस्ती के बाद चालू माह में 12 से 14 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण का ग्राफ भी निरंतर बढ़ रहा है। जिले में 12 से 14 साल के 93 हजार बच्चों का 16 मार्च से टीकाकरण चल रहा है। बच्चों के लिए नई कोर्बेवैक्स वैक्सीन को लेकर शुरुआत में अभिभावकों में उहपोह की स्थिति रही, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अभियान चलाए जाने के बाद अब लोगों में जागरुकता आई है। जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव बताते है कि मार्च में शुरू हुआ बच्चों का टीकाकरण अब अप्रैल माह में रफ्तार पकड़ रहा है। परीक्षा चलने के चलते मार्च में टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचने वाले लाभार्थियों की संख्या जहां एक सैकड़ा तक ही पहुंच रही थी, अब वह एक हजार से ऊपर पहुंच रही है। बताया कि टीके की नई डोज को लेकर कुछ अभिभावकों में पहले कुछ भ्रांतिया थी, लेकिन अब वह भ्रांति न केवल निकल गई बल्कि वह अपने बच्चों का टीकाकरण कराने के साथ दूसरों को टीकाकरण के प्रति जागरूक कर रहे है। बताया कि बीते एक अप्रैल से बृहस्पतिवार तक 9 हजार किशोरों का टीकाकरण हो चुका है।इसमें बृहस्पतिवार को 1453 किशोरों का टीकाकरण हुआ है। बताया कि अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 19 हजार किशोरों का टीकाकरण हो चुका है।बताया कि टीकाकरण का ग्राफ पहले जहां दस फीसदी था, लेकिन अब यह ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बताया कि नगर में टीकाकरण के लिए जिला अस्पताल, महिला अस्पताल तथा नगर के चारों अर्बन पीएचसी के अलावा दसों सीएचसी तथा 40 पीएचसी केंद्र बनाए गए हैं।इसके अलावा भी जिले के स्कूलों में दो सदस्यीय 50 टीमें पहुंचकर टीकाकरण कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।