{"_id":"61eaefb9cddd33068f3dac5c","slug":"millions-of-underground-cable-projects-are-in-bad-shape-mau-news-vns6348090115","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों की बिछाई गई भूमिगत केबल परियोजना बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों की बिछाई गई भूमिगत केबल परियोजना बदहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नगरीय क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए करोड़ों की लागत से बिछाई गई भूमिगत केबल परियोजना विभागीय लापरवाही से बदहाल हो चुकी है। उपभोक्ताओं के घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए जगह-जगह बाक्स लगाने और केबल बिछाने में मानकों की अनदेखी की गई है। हालत यह है कि नगर के निजामुद्दीनपुरा में तीन केबल बाक्स फूंक गए हैं। फाल्ट को दुरुस्त करने के बजाय खंभों के माध्यम से केबल बिछाकर विद्युत आपूर्ति किया जा रहा है।
आश्चर्यजनक स्थिति यह है कि लाइन लास वाले मुहल्लों में भूमिगत केबल बिछाई ही नहीं जा सकी।नगर के कुछ मुहल्लों में भूमिगत केबल बिछाकर ही छोड़ दिया गया जबकि कागज में प्रोजेक्ट पूरा कर दिया गया है। मेंटनेंस के लिए बजट न मिलने से केबल बाक्स फुंकने के महीनों बाद भी मरम्मत नहीं हो सका है। निगम के आला अधिकारी प्रोजेक्ट के संबंध में बताने की स्थिति में नहीं हैं। मरम्मत कार्य के लिए विभाग की तरफ से ई टेंडरिंग होना बताया जा रहा है। नगर में लगभग तीन लाख विद्युत उपभोक्ता हैं। नगर क्षेत्र में बेहतर विद्युत आपूर्ति तथा विद्युत चोरी पर शिकंजा कसने के लिए वर्षों पूर्व करोड़ों की लागत से नगर में भूमिगत केबल बिछाई गई।
सूत्रों की मानें तो नगर के समस्त मुहल्लों में भूमिगत केबल बिछाया जाना था। लेकिन मात्र निजामुद्दीनपुरा, बरपुर, ब्रह्मस्थान, मुंशीपुरा, सहादतपुरा, इमिलिया, बुनकर कालोनी, बुनाई विद्यालय के पीछे, परदहां में बिछाकर छोड़ दिया गया। जबकि लाइन लास होने वाले मुहल्लों में भूमिगत केबिल बिछाया ही नहीं जा सका। जब प्रोजेक्ट लगा तो लोगों को निर्बाध बिजली मिलने की आस बंधी। लेकिन निगम की लापरवाही से लोगों लोगों के सपने पर ग्रहण लग गया है। पहले प्रोजेक्ट का कार्य कागज पर तो पूरा कर लिया गया, लेकिन मेंटेनेंस के लिए आज तक बजट ही जारी नहीं हो सका है।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं की मानें तो सितंबर माह 2020 मेें नगर के निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले में भूमिगत केबिल परियोजना के तहत लगाए गए केबल बाक्स का तीनों प्वाइंट जल गया। लेकिन आज तक मरम्मत कार्य नहीं कराया जा सका। समस्या के संबंध में निजामुद्दीनपुरा निवासी अरविंद्र पांडेेय, दीपक रावत, राहुल सिंह, गोलू पांडेय, राजू सिंह आदि ने बताया कि कई माह से केबिल बाक्स का तीनों प्वाइंट जला है, बावजूद अब तक इसे दुरुस्त नहीं किया जा सका है। इतना ही नहीं खुले केबल बाक्स खुले में है, जो कि कभी भी किसी बड़े हादसे का सबब बन सकता है।
वहीं बिजलीकर्मियों की मानें तो मरम्मत कार्य के लिए न तो बजट और ना ही संसाधन उपलब्ध कराया जाता है। निगम की तरफ से मरम्मत कार्य के लिए ई टेंडरिंग निकाला गया, लेकिन अभी तक मंडल मुख्यालय से लोकेटर मशीन सहित अन्य संसाधनों की आपूर्ति नहीं की जा सकी है। आला अधिकारी मामला संज्ञान न होना बताकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं।
विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता गुला ने बताया कि भूमिगत केबल परियोजना बदहाल होने का मामला संज्ञान में नहीं है। वास्तवित स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।