फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Milk tanker breaks boundary wall and enters bike showroom

Mau News: चहारदीवारी तोड़ते हुए दूध टैंकर बाइक शोरूम में घुसा

Mon, 05 Jan 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Milk tanker breaks boundary wall and enters bike showroom
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सिविल लाइन पुलिस चौकी के सामने शनिवार की रात बड़ा हादसा टल गया। तेज रफ्तार दूध टैंकर चहारदीवारी तोड़ते हुए बाइक शोरूम में घुस गया।
विज्ञापन

टैंकर की टक्कर से गेट, पांच बाइक और जनरेटर क्षतिग्रस्त हो गया। टैंकर चालक बाल बाल बच गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चहारदीवारी से टकराने के कारण टैंकर रुक गया। गनीमत रही कि टैंकर 100 मीटर दूर उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान के कार्यालय तक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

बुलंदशहर जनपद निवासी चालक अरविंद शर्मा ने बताया कि वह गोरखपुर से दूध का खाली टैंकर लेकर रतनपुरा जा रहा था। स्टेयरिंग फेल होने के चलते हादसा हुआ। टैंकर यदि सड़क की दूसरी तरफ मुड़ जाता तो बीएसएनएल कार्यालय, पीएनबी बैंक का क्षेत्रीय कार्यालय, सिविल लाइन पुलिस चौकी में घुस जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोरूम के मालिक शैलेंद्र मिश्र ने मामले की तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने माैके पर पहुंचकर जांच की। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी चालक देरशाम तक थाने में टैंकर के पास बैठा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed