फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Midwifery death in suspension

संदिग्धावस्था में अधेड़ की मौत

Tue, 30 Oct 2018 10:22 PM IST
mau
mau Updated Tue, 30 Oct 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
Midwifery death in suspension
हत्या के बाद जुटी लोगों की भीड़,पहुंची पुलिस।
घोसी। कोतवाली के नदवा सराय बाजार के दक्षिण मोहल्ला में 45 वर्षीय अधेड़ की संदिग्ध हाल में सोमवार की रात मौत हो गई। मृतक का शव उसके मकान में ही पीठ के बल पड़ा था। साले की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के बड़े भाई और भाभी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया है जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

नदवासराय बाजार दक्षिण मोहल्ला निवासी नोमान का अपने बड़े भाई सलमान खान से संपत्ति का विवाद चलता है। नोमान की शादी उसी मुहल्ले की रुकैया के साथ हुई है। रुकैया की तबीयत इन दिनों खराब चल रही है। इसलिए वह अपनी छह साल की बेटी को लेकर मायके में है। नोमान अपने मकान में अकेले ही रह रहा था और रोजाना ससुराल में जाकर भोजन कर आता था।
विज्ञापन

सोमवार की शाम जब नोमान भोजन करने नहीं गया तो उसके साले मु. सादिक खान पुत्र अबुल्लेश ने उसे फोन किया। लेकिन नोमान का फोन रिसीव नहीं हुआ। घबराया सादिक नोमान के घर पहुंच गया। उस समय घर में अंधेरा था। टार्च जलाकर देखा तो नोमान औंधे मुंह फर्श पर पड़ा था। नजदीक जाकर देखने पर पता चला कि उसकी सांसें बंद हो चुकी हैं। उसने शोर मचाकर आस पास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सादिक की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के सगे बड़े भाई सलमान और उसकी पत्नी मसूदा के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।

इस संबंध में सीओ नन्दलाल का कहना है कि मृतक के साले की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर मौत के  कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed