{"_id":"61b4dd4961aa204516039058","slug":"middle-aged-dies-after-being-hit-by-train-mau-news-vns6273771121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। स्थानीय रेलवे स्टेशन से 200 मीटर की दूरी पर मुंशीपुरा ओवर ब्रिज के समीप शनिवार की सुबह 10.30 बजे आनंद विहार एक्सप्रेस की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की काफी भीड़ लग गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि मृतक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के हुसैनपुरा निवासी मो. आजम (45) पुत्र शब्बीर अहमद शनिवार की सुबह अपने घर से निकला था। सुबह के 10.30 बजे जैसे ही वह रेलवे स्टेशन के पास मुंशीपुरा ओवर ब्रिज के पास पहुंचा आनंद विहार एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पास से गुजर रहे लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे मृतक के परिवार वालों ने बताया कि मृतक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। जीआरपी थानाध्यक्ष दीपक चौधरी ने बताया कि सुबह के 10.30 बजे आनंद विहार एक्सप्रेस की शंटिंग की जा रही थी। इसी बीच उसकी चपेट में आने से मो. आजम की मौत हो गई है।