फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mid-day meal cook will look like a chef who cooks food in hotels

होटलों में खाना बनाने वाले बावर्ची की तरह दिखेंगे मिड-डे मील रसोइया

Fri, 27 Aug 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Mid-day meal cook will look like a chef who cooks food in hotels
मऊ। जिले के सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) के तहत एडीएम बनाने वाले रसोइया होटलों में खाना बनाने वाले बावर्ची की तरह दिखेंगे। मिड-डे-मील के रसोइया एप्रन, दस्ताने और कैप पहनकर भोजन बनाएंगे। इसके लिए विभाग ने विद्यालयों के प्रधानाध्यापक तथा ग्राम प्रधान के संयुक्त खाते में बजट जारी कर दिया है। रसोइयों के लिए प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान एप्रन, दस्ताने और कैप खरीदेंगे।
विज्ञापन

जिले में 1465 सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत करीब 2.10 लाख बच्चों के लिए मध्याह्न भोजना योजना (एमडीएम) संचालित है। योजना के तहत लगभग 4110 रसोइए कार्यरत हैं। कोरोना संक्रमण के चलते बच्चों की पढ़ाई पर खासा असर पड़ा है।छठवीं से आठवीं तक के विद्यालय तो खुल गए हैं। जबकि पहली से पांचवीं के विद्यालय एक सितंबर से खुुलेगा।
विज्ञापन

स्कूल खुलने पर छात्र-छात्राओं को किसी तरह की कोई परेशानी न आए, इसके लिए शासन ने नई व्यवस्था की है। स्कूलों में बच्चों का मिड डे मील पकाने वाले रसोइए अब नए लुक में नजर आएंगे। रसोइए एप्रन, दस्ताने और कैप पहनकर ही एमडीएम बनाएंगे। प्रधानाध्यापक को प्रतिदिन खाना बनाने के दौरान रसोइयों की फोटो खींचकर विभाग को भेजनी होगी। विभाग की तरफ से विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, ग्राम प्रधान के संयुक्त खाते में प्रति रसोइए 400 रुपये की दर से बजट जारी कर दिया गया है। इस बाबत जिला समन्वयक एमडीएम पीयूष पांडेय का कहना है कि ग्राम प्रधान तथा प्रधानाध्यापक के संयुक्त खाते में बजट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed