{"_id":"5ed5276b8ebc3e9033370cd3","slug":"microplan-made-for-hotspot-villages-mau-news-vns5278331118","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पॉट गांवों के लिए बना माइक्रोप्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पॉट गांवों के लिए बना माइक्रोप्लान
विज्ञापन
मऊ। जिले में रविवार को मिले छह कोरोना पॉजीटिव के बाद अलग अलग तहसील के चार गांव हॉटस्पॉट बनाए गए थे। सोमवार को दो नए हॉटस्पॉट के लिए माइक्रोप्लान बनाया गया। जबकि एक हॉटस्पॉट में स्वास्थ्य टीम ने पहुंचकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की।
कोपागंज : ब्लाक के मीरपुर रहीमाबाद में मुंबई से लौटी किशोरी के कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद रविवार को गांव को प्रशासन ने हॉटस्पॉट बना दिया। सोमवार को इसके लिए कोपागंज सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके झा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसमें गांव के 187 घरों का सर्वे तथा 982 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग के लिए चार टीमें गठित की गई। यह टीमें मंगलवार से हॉटस्पॉट में सर्वे का कार्य करेंगेे।
बढुआगोदाम: कासिमपुर गांव में हरियाणा से लौटे युवक के कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद गांव को हॉटस्पॉट बनाया गया। सोमवार को सीएचसी प्रभारी डॉ. डीके सिंह की अध्यक्षता में 270 घरों का सर्वे तथा चार हजार लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग आठ टीमों ने की।
विज्ञापन
रानीपुर : ब्लाक के खानपुर गांव में स्वास्थ्य टीम ने 108 प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग की। इसके अलाव दूसरे हॉटस्पॉट गांव चितबसाव में सात पुलिस तथा सफाई कर्मचारियों के एक महिला की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। वहीं पलिया गांव में तैनात चार पुलिसकर्मियों के साथ 10 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. फिरोज अहमद, डॉ. सुनिल राय, डॉ. शशीभूषण, अभिषेक गुप्ता, रामशकल ने की।