{"_id":"62c47a135ea51653c90d8c3a","slug":"message-of-environmental-protection-planted-by-planting-saplings-mau-news-vns662470736","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधे रोप कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधे रोप कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। वन महोत्सव 2022 के तहत जिले में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, नोडल अधिकारी विजय विश्वास पंत सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने जनपद मुख्यालय पर पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधरोपण अभियान के तहत जिले में 28 लाख 25 हजार 130 पौधारोपण का लक्ष्य है। अभियान के प्रथम दिन मंगलवार को 20 लाख 18 हजार पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के शुभारंभ पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि पौधरोपण अभियान मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे रोपेज जाएंगे। जनपद में 28 लाख से ज्यादा का लक्ष्य निर्धारित है। उम्मीद जताई कि अधिकारी लक्ष्य को पूरा कर लेंगे। इस दौरान सीडीओ राम सिंह वर्मा, एडीएम भानु प्रताप सिंह, डीएफ़ओ जीसी प्रभु भाई, नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन, एसडीएम सदर हेमंत चौधरी, तहसीलदार संजीव कुमार, क्षेत्राधिकारी धनंजय मिश्रा सहित भाजपा जिला इकाई के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र में पौधरोपण सप्ताह के तहत 83 किसानों को 2000 पौधों का वितरण किया गया। ताजोपुर स्थित सैनिक कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग, सैनिक कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी और सैनिक आईटीआई में पौधरोपण किया गया। चेयरमैन ब्रिगेडियर पीएन सिंह के नेतृत्व में 110 पौधे रोपे गए। नगर स्थित साई कालेज आफॅ फार्मेसी सिकटिया में पौधों का रोपण किया गया। प्रबंधक अखिलेश राय ने कहा कि वन जीवन है। हर आदमी को पौधे रोपने चाहिए। इस दौरान प्रधानाचार्य सुनील चौधरी, सतेंद्र यादव, अविनाश पांडेय, साधना चौरसिया आदि शामिल रहे। रानीपुर : धर्मसीपुर नहर के समीप एसडीएम शिप्रा पाल ने पौधरोपण किया। तहसीलदार राहुल कुमार गुप्ता, ग्राम प्रधान शैलेंद्र यादव, कानूनगो सीता यादव शामिल रहे। मधुबन : नहर रोड स्थित जूनियर हाईस्कूल, पांती पोखरा, ककराडीह, खीरीकोठा, गांगेबीर, काली मां मंदिर, दुधिया पोखरा, अस्पताल, जल निगम परिसर में 665 पौधे लगाए गए। अभियान का शुभारंभ चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया और ईओ मनोज कुमार यादव ने पौधा लगाकर किया। इस दौरान राहुल दीक्षित, प्रवीण मल्ल, आलोक, लाल बहादुर मल्ल, गोलू मौर्य, मिश्री प्रसाद, बृजेश, पीयूष मद्धेशिया रहे। कोपागंज : ईओ जयप्रकाश यादव, भाजपा गोरक्ष प्रान्त के मंत्री अखिलेश तिवारी, ग्राम प्रधान बुद्विराम राजभर, विनय गुप्ता सभासद ने पौधरोपण किए। क्षेत्र में 380 पौधे लगाये गए। मुहम्मदाबाद गोहना। बरहदपुर ग्राम पंचायत स्थित किसुनदास बाबा मंदिर परिसर में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। ब्लॉक के 83 ग्राम पंचायतों में पौधरोपण के लिए निर्धारित वाले 1500 पौधो की सुरक्षा का इंतजाम करने का निर्देश दिया। इस दौरान बीडीओ चंद्रभान मौर्य, सहायक पंचायत अधिकारी आदित्य सिंह, अबू हुरैरा, कन्हैया सिंह मौजूद रहे। दोहरीघाट: फरसरा बुजुर्ग गांव में ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार राय, बीडीओ संदीप कुमार सिंह ने पौधरोपण कर ब्लाक क्षेत्र को हरा ब्लाक बनाने की शपथ ली। सूरजपुर: बंधनपुर में मधुबन विधानसभा के भाजपा विधायक रामविलास चौहान, बीडीओ संदीप कुमार सिंह, कार्यक्रम अधिकारी अश्विन कुमार, उपेंद्र पाठक ने पौधारोपण किया। विधायक रामविलास चौहान ने कहा कि पर्यावरण की दृष्टि से पौधरोपण करना बहुत ही जरूरी है। इस दौरान ग्राम प्रधान रामभवन, शाहिद हुसैन, उपेन्द्र पाठक, जेई कामता यादव, कमलेश भारती, अविनाश कुमार, पूर्व प्रधान सिधारी, रामप्यारे, महेंद्र आदि शामिल रहे। घोसी : क्षेत्र के इटौरा खुर्द गांव में ब्लाक घोसी एवं अहमदपुर असना गांव में क्षेत्रीयवन अधिकारी प्रभुनाथ पाण्डेय के नेतृत्व में बीजेपी के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त ने पौधरोपण कर लोगों को जागरूक किया। सर्वोदय पीजी कॉलेज में प्राचार्या डॉ. वंदना पांडेय, ग्राम पंचायत हांसापुर किरकित में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विजय राजभर ने पौधे रोपे।

नगर क हयात सेंटर के पीछे पौधरोपण करते जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह।साथ में कमिश्नर, ड- फोटो : MAU
विज्ञापन