{"_id":"69dfe3d2a2d18be4c602463a","slug":"message-given-from-theater-on-the-birth-anniversary-of-dr-bhimrao-ambedkar-mau-news-c-295-1-mau1025-143984-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर रंगमंच से दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर रंगमंच से दिया संदेश
विज्ञापन
सद्धोपुर स्थित नवनिर्मित संत रविदास मंदिर परिसर में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
मुहम्मदाबाद गोहना के सद्धोपुर स्थित नवनिर्मित संत रविदास मंदिर परिसर में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर अंशिका ग्रुप ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। देर शाम शुरू हुआ यह कार्यक्रम रातभर चला।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संयुक्त सचिव पीडब्ल्यूडी सुभाष राम ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया गया।
‘बुद्धम् शरणम् गच्छामि’ पर बालिकाओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। ‘अछूत’ नाटक ने समाज को सशक्त संदेश दिया, जबकि सिद्धार्थ और जिगर ने छुआछूत विषय पर अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
जयंती के उपलक्ष्य में 11 किलोग्राम का केक काटकर सभी ने खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह, भूपेंद्र सिंह, त्रिभुवन प्रसाद, शिव बचन राजभर, हरिश्याम गौतम, हरिंद्र राम, ग्राम प्रधान देवंती देवी, विवेक संजय राम, इंद्रमणि राम, सुनील राम और मंतराज राम उपस्थित रहे।