फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Meritorious students will receive Bhavishya Jyoti Samman

Mau News: मेधावियों को आज मिलेगा भविष्य ज्योति सम्मान

Fri, 27 Jun 2025 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students will receive Bhavishya Jyoti Samman
जिले में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में अव्वल आए मेधावियों का सम्मान शनिवार को नगर के रोडवेज स्थित आशीर्वाद मैरिज हॉल एवं होटल में किया जाएगा। इसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को अमर उजाला की ओर से भविष्य ज्योति सम्मान से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यअतिथि एसपी इलामारन जी और एडीएम सत्य प्रिय सिंह रहेंगे। समारोह में यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के मेधावी छात्र छात्राएं जिले के अधिकारियों और मुख्य प्रायोजक के हाथों सम्मान पाएंगे। समारोह में अशोका इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, वाराणसी के असिस्टेंट प्रोफेसर नीरज राय छात्र-छात्राओं को कॅरियर संबंधी टिप्स देंगे।
विज्ञापन

भविष्य ज्योति सम्मान का यह कार्यक्रम 28 जून को सुबह 10 बजे से आरंभ होगा। कॅरियर काउंसलर नीरज राय विद्यार्थियों को भविष्य के लिए मार्गदर्शन भी देंगे। उनसे सीधा संवाद कर कॅरिअर को लेकर उनकी दुविधा को दूर करेंगे। शिवा ज्वैलर्स मुख्य प्रायोजक की भूमिका में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सैनिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ताजोपुर मऊ, सनबीम स्कूल मऊ, चंद्रा पब्लिक स्कूल मऊ, अमृत पब्लिक स्कूल मऊ, सनबीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुहम्मदाबाद गोहना, किंग्स इडेन इंटरनेशनल स्कूल मुहम्मदाबाद गोहना, सेक्रेड हर्ट स्कूल मुहम्मदाबाद गोहना, पीकेएस पब्लिक स्कूल चिरैयाकोट, अमृत मेमोरियल हायर सेकेंड्री स्कूल मुहम्मदाबादगोहना, प्रसाद वाटिका सह प्रायोजक की भूमिका निभाएंगे।

इन सभी मेधावियों को अमर उजाला प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित करेगा। अधिक जानकारी के लिए 8765738300, 8726269293, 9554798312 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed