मऊ। नगर स्थित चंद्रा पब्लिक स्कूल मे शनिवार को सीबीएसई बोर्ड की 10वीं तथा 12वीं की परीक्षा में होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। परीक्षा में अव्वल रहे कक्षा 10वीं के प्रशांत सिंह, सृष्टि, संस्कृति पांडेय, दिशा राय, सूर्यांशू रंजन, राघव अग्रवाल, अर्पित राय, तुषार सिंह, यशस्वी पाल, अंकिता तिवारी, दिव्या सिंह, शशांक कुशवाहा, पाखी पात्रो, अमन कुमार, संस्कार अगवाल तथा उत्कर्ष राय तथा कक्षा 12वीं के आयुषी पाण्डेय, मुहम्मद शाफे, अनिशा राय, यशदीप, महिमा वर्मा, पलक गुप्ता, रिंकी पाल, स्नेहा सिंह, सूर्यदेव राय, देवव्रत चौहान तथा सुधांशु सिहं को मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कहा कि विद्यालय में हमेशा छात्रों को एक स्वस्थ और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धी महौल प्रदान किया जाना चाहिए। विद्यालय की निदेशिका डॉ. सुनिता पाल ने कहा कि पुरस्कार से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। इस दौरान उपप्रधानाचार्या सवीजा पीटर, कोआर्डिनटर कंचन सिंह आदि शामिल रहे।