{"_id":"6026bf168ebc3ee8ed397b44","slug":"meritorious-girl-students-honored-mau-news-vns574356330","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावियों को मेडल प्रदान कर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावियों को मेडल प्रदान कर किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। पालकी सोशल ग्रुप की ओर से नगर पालिका परिषद के सभागार में शुक्रवार को चेयरमैन मुहम्मद तैयब पालकी की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।
वर्ष 2020 में गोपीनाथ पीजी कालेज की छात्रा गजाला परवीन तथा वर्ष 2019 में डीसीएसके पीजी कालेज की छात्रा उजमा खातून ने एमए उर्दू विषय से वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी टाप किया था। दोनों को मोमेंटो व शाल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के लॉ फैकल्टी के प्रोफेसर डॉ. शकील अहमद समदानी ने कहा कि शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं है। शिक्षा से ही सुदृढ़ समाज की स्थापना की जा सकती है। चेयरमैन तैयब पालकी ने कहा कि देश का विकास शिक्षा पर निर्भर करता है। डीसीएसके पीजी कालेज के एसोसिएट प्रोफेसर ज्याउल्लाह ने कहा कि सफलता के लिए विद्यार्थी जीवन में समय की पाबंदी बेहद जरूरी है। समारोह को डॉ. नम्रता श्रीवास्तव, डॉ. शकील अहमद, डॉ. इम्तेयाज नदीम आदि ने संबोधित किया। इस दौरान मकबूल अहमद, राजीव सैनी, फखरे आलम, दुर्गेश, नौशाद अहमद, अनिल मौर्या, मुनौवर अली, मौलवी ओबैदुल्लाह मिफ्ताही रहे।