फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mercury dropped three degrees, people shivered due to icy wind, schools closed till 14 January

Mau News: तीन डिग्री लुढ़का पारा, बर्फीली हवा से ठिठुरे लोग, स्कूल 14 जनवरी तक बंद

Tue, 31 Dec 2024 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Mercury dropped three degrees, people shivered due to icy wind, schools closed till 14 January
मऊ। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मंगलवार को शहर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में देखने को मिला। 24 घंटे में तीन डिग्री पारा लुढ़क गया। पूरे दिन बादल छाए रहे। बर्फीली हवा से लोग ठिठुरते रहे। प्रशासन ने ठंड के कारण स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद कर दिया। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। शीतलहर का कहर जारी रहने के बाद भी जिले के सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त अलाव नहीं जलवाए जा सके हैं।
विज्ञापन

नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शीतलहर का कहर जारी रहने से आम लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। मंगलवार को तड़के से ही बादल छाए रहे। दोपहर तक लोगों में मौसम साफ होने की आस थी, मगर इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ। शीतलहर और सर्द हवाओं के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। बाजार में चहल पहल कम रही। जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले। रेलवे और रोडवेज के प्लेटफॉर्म पर प्रतीक्षारत यात्रियों को समय बिताना मुश्किल हो गया। सर्द हवा से ऊनी कपड़े भी राहत नहीं दिला पा रहे हैं। नगर सहित ग्रामीण इलाकों में शाम ढलते ही सन्नाटा पसर जा रहा है। तापमान पर नजर डाली जाए तो मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 81 प्रतिशत रही। जबकि 10 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी।
विज्ञापन

इंदारा। शीतलहर का प्रकोप जारी रहने के बाद भी क्षेत्र के इंदारा, अदरी, पहसा,कोपागंज सहित विभिन्न इलाकों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलवाए जा सके हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गलन के चलते लोग पूरे दिन ठिठुरते रहे। इस संबंध में क्षेत्र के संजय तिवारी, मुकुद कुमार, रामकेवल, सीता राम, शकील, जावेद अंसारी, अशोक शर्मा का कहना है कि शीतलहर का कहर जारी रहने के बाद भी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलवाए जा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------------
पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यालय बंद
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने विज्ञप्ति जारी करके बताया कि परिषदीय विद्यालयों, मान्यता प्राप्त हिंदी, अंग्रेजी माध्यम के पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यालयों में 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed