{"_id":"6a32e7a34433d717b20dca1a","slug":"memu-service-to-be-extended-to-varanasi-gift-of-regular-and-new-train-services-to-delhi-mau-news-c-295-1-mau1001-147239-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: वाराणसी तक होगा मेमू का विस्तार, दिल्ली के लिए नियमित व नई ट्रेन सेवा की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: वाराणसी तक होगा मेमू का विस्तार, दिल्ली के लिए नियमित व नई ट्रेन सेवा की सौगात
विज्ञापन
पूर्वांचल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 19 जून को दोहरीघाट–औड़िहार रेल सेवा का विस्तार वाराणसी सिटी तक किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।
इसके साथ ही मऊ से दिल्ली (आनंद विहार) के बीच संचालित रेल सेवा को नियमित किया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि रेलवे द्वारा यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए छपरा से दिल्ली (आनंद विहार) के बीच एक नई रेल सेवा की भी शुरुआत की जा रही है, जो मऊ होकर गुजरेगी।
इस नई ट्रेन से पूर्वांचल के यात्रियों को राजधानी तक पहुंचने में काफी सहूलियत मिलेगी। इन सभी रेल सेवाओं के शुभारंभ के अवसर पर 19 जून को मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, घोसी सांसद राजीव राय तथा रेलवे अधिकारियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में तीन दिन पहले वाराणसी मंडल के डीआरएम आशीष जैन ने मऊ जंक्शन पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक की थी।
इन सेवाओं के शुरू होने से मऊ समेत पूरे पूर्वांचल क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर, तेज और सुगम रेल संपर्क मिलेगा, जिससे व्यापार, रोजगार और आवागमन को नई गति मिलने की उम्मीद है।