फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Memorandum submitted to DM for construction of underpass

बजट रिवाइज होने के बाद भी तय समय सीमा में नहीं बन सकी सड़क

Wed, 31 Mar 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to DM for construction of underpass
मऊ। लखनऊ बलिया मार्ग पर मऊ आजमगढ़ के बीच चौड़ीकरण कर उसे फोरलेन बनाने के लिए वर्ष 2016 में राज्य योजना के तहत स्वीकृत सड़क बजट रिवाइज होने के बाद भी तय समय सीमा में बनकर तैयार नहीं हो सकी। इसका परिणाम है कि इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटना की घटनाएं होती है।
विज्ञापन

बलिया-लखनऊ मार्ग को सपा सरकार ने राज्य योजना में शामिल कर मऊ आजमगढ़ के बीच 31.506 किमी दूरी को फोर लेन में परिवर्तित करने का प्रस्ताव पास किया। 24388.60 लाख की लागत से निर्माण के लिए स्वीकृत इस सड़क का अनुबंध 19 फरवरी 2016 में किया गया। अनुबंध के हिसाब से 18 मार्च 2016 में कार्य शुरु कर उसे 17 सितंबर 2018 तक पूरा करना था। लेकिन वर्ष 2017 में शासन सत्ता परिवर्तित होने से कार्य प्रभावित हुआ। इसका परिणाम रहा कि बीते वर्ष निर्माण कार्य का स्टीमेट रिवाइज किया गया। इस दौरान करीब 43 करोड़ रुपया बजट बढ़ा। इस दौरान दुबारा अनुबंध किया गया। इसके अनुसार 31 मार्च 2021 को कार्य पूर्ण कर लेना था।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता हरिवंश सिंह ने बताया कि कार्यदायी संस्था मेसर्स सीएस इंफ्रा कांस्ट्रेक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड खनवर बलिया इस कार्य को कर रही है। सड़क निर्माण के दौरान स्वीकृत धनराशि 24388.60 को रिवाइज के बाद स्वीकृत बजट 28689.47 लाख किया गया। इस तरह से वित्तीय वर्ष 2021 में रिवाइज बजट 2150 लाख में से 2062 लाख रुपया खर्च कर सिर्फ अस्सी फीसदी कार्य पूरा किया जा चुका है। एई हरिवंश के अनुसार अभी तक 22.50 किमी में बीसी का कार्य पूरा हुआ है, इसके अलावा 5.700 किमी डीबीएम प्रथम स्तर तक पूर्ण किया गया है। शेष 2.606 में से 1.750 किमी में दोनों तरफ चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा शेष सभी कार्य प्रगति पर है। बोले इस तरह से सड़क निर्माण में अभी तक अस्सी फीसदी कार्य पूर्ण हुआ है। इसको देखते हुए कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी की गई है। उत्तर आने के बाद विभाग आगे क्या करना है उस पर विचार करेंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed