फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Memorandum submitted to DM for construction of underpass

अंडरपास बनाने को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 31 Mar 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to DM for construction of underpass
मऊ। भाजपा मंडल अध्यक्ष परदहां राकेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वाराणसी भटनी रेल खंड पर स्थित पिपरीडीह ग्रामसभा से सटे रेलवे फाटक पर अंडर पास बनाने के मामले में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

वाराणसी भटनी रेल खंड पर स्थित पिपरीडीह ग्रामसभा रेलवे लाइन से लगी है। इसी रेलमार्ग पर पिपरीडीह स्टेशन से दक्षिण पिपरीडीह गांव सहित हासपुर मड़ैया, फुलवरिया, सरेजा और कौड़ीपुरा गांवों को जोड़ने के लिए रेलवे स्थापना के समय से ही रेलवे फाटक ही एक मात्र रास्ता है। इन ग्रामीणों का कृषि भूमि का अधिकांश भाग रेल पटरी के दोनों तरफ स्थित है। इसके अलावा अपनी दैनिक दिनचर्या को पूरी के लिए रेलवे फाटक से आवागमन होता है। अब रेलवे द्वारा रेल फाटक को समाप्त कर देने से लोगों को लगभग चार किमी से अधिक की दूरी तय करनी पड़ेगी। जिसको आमजन को अपने कृषि कार्य आदि के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पिपरीडीह बाजार में जाने के लिए लगभग पांच किमी का सफर तय करना पड़ सकता है। ज्ञापन देने वालों में ब्रह्मदेव सिंह, चंद्रिका सिंह, मुन्ना सिंह, शिवानंद पांडेय, हीरा प्रजापति, सत्येंद्र सिंह, शेषनाथ सिंह, पुल्लू खरवार, आनंद कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed