{"_id":"6a5e6dd8713752d2330e08b4","slug":"memorandum-submitted-in-protest-against-unscheduled-power-cuts-mau-news-c-295-1-svns1029-148893-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: अघोषित बिजली कटौती के विरोध में सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: अघोषित बिजली कटौती के विरोध में सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत सिंह और अन्य प
हिंदू जागरण समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिले में हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। साथ ही विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराए जाने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। उद्योग-धंधे और किसानों की खेतीबारी का काम प्रभावित हो रहा है।
विद्यार्थियों की पढ़ाई और महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों तथा मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं हैं। शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
हिंदू जागरण समिति के अध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा कि मऊ जनपद में हो रही अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जानी चाहिए। समस्याओं की अनदेखी करने वाले अधिकारियों की पूर्ण रूप से जवाबदेही तय होनी चाहिए। इस दौरान मुख्य रूप से राज श्रीवास्तव, डॉ. संजय राव, शुभम गुप्ता मौजूद रहे।